Bottle Gourd Gardening: कम जगह में भी लौकी की बेल आसानी से उगा सकते हैं। जानें गमले, ट्रेलिस और वर्टिकल गार्डनिंग की मदद से बालकनी या छत पर लौकी उगाने का आसान तरीका।

अगर आपके घर में बड़ा बगीचा नहीं है लेकिन आप सब्जियां उगाना चाहते हैं, तो अगस्त का महीना आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। कम जगह में लौकी की बेल को आसानी से उगाया जा सकता है। इसके लिए वर्टिकल गार्डनिंग भी बेहतरीन तरीका है। आप बेल को ऊपर की तरफ चढ़ाने से बालकनी छत या छोटे स्पेस में भी लौकी आसानी से लगा सकते हैं। आप चाहे तो किसी टीन शेड में फैला कर भी लौकी की बेल से खूब सारी लौकी प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कम स्पेस में कैसे लौकी को उगाया जा सकता है।

मजबूत जाली या ट्रेलिस लगाएं

अगर बालकनी में कम स्पेस है, तो मजबूत जाली रस्सी या मजबूत ट्रेल्स लगा सकते हैं। लौकी की बेल को ऊपर चढ़ने के लिए सहारा मिलता है और जमीन में ज्यादा जगह भी नहीं यूज नहीं होती। आप बड़े गमले में इसे आसानी से लगा सकते हैं। 15 से 20 गैलन का बड़ा कंटेनर लौकी की खेती के लिए बेहतरीन माना जाता है। गमले में पानी निकालने के लिए पर्याप्त ड्रेनेज होल का होना बेहद जरूरी है।

View post on Instagram

छत पर बना सकते हैं छोटा मंडप

अगर आपके पास छत पर थोड़ी जगह है, तो चार मजबूत पाइप लगाकर ऊपर जाली जैसा स्पेस क्रिएट करें। लौकी की बेल को इस जाली पर फैलाएं। ऐसा करने पर कम स्पेस में भी खूब लौकियां ऊपर से लटक क बढ़ेंगी।

और पढ़ें: Mushroom Farming Guide: न खेत, न बड़ी जमीन... सिर्फ एक कमरा और शुरू हो जाएगी लाखों की कमाई

लौकी को दें सपोर्ट

अगर लौकी का वजन बढ़ता है, तो ये बेल के साथ खिंचकर नीचे लटकती है। ऐसे में इसे सपोर्ट देना बेहद जरूरी है। घर में अगर पुराने कपड़े पड़े हैं, तो आप उनका इस्तेमाल करके स्लिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। इससे बेल पर ज्यादा वजन नहीं पड़ेगा।

बीज या पौधे का करें इस्तेमाल?

ग्रो बैग में 2-3 बीज लगाकर आप पौधों के ग्रो करें। फिर मजबूत एक से 2 पौधे को ग्रो बैग में उगाया जा सकता है। नर्सरी से हेल्दी लौकी का पौधा मिल रहा है, तो उसे भी लगा सकती हैं।

और पढ़ें: पौधों में आलू का पानी डालने के फायदे: फ्लावरिंग और फ्रूटिंग को मिल सकता है जबरदस्त बढ़ावा