- Home
- Lifestyle
- Gardening
- Herb Garden Ideas: पुदीना और धनिया की ग्रोथ होगी सुपर फास्ट, बस उगाते वक्त ना करें ये 4 गलती
Herb Garden Ideas: पुदीना और धनिया की ग्रोथ होगी सुपर फास्ट, बस उगाते वक्त ना करें ये 4 गलती
Herb Gardening Tips: घर में पुदीना और धनिया उगाने की कोशिश अक्सर हम सब करते हैं। ये उगते भी हैं, लेकिन बिना बढ़े सूख जाते हैं। जिससे हमें कोफ्त होती है। अगर आप अपने घर पर हर्ब्स उगाने की कोशिश कर रहे हैं, तो कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए।

भारतीय किचन में धनिया और पुदीना का बहुत ज्यादा महत्व है। इसकी खुशूब से डिश का स्वाद अधूरा रह जाता है। समर में धनिया और पुदीना दोनों महंगे हो जाते हैं, ऐसे में बहुत सारे लोग घर पर ही इसे उगाते हैं या उगाने की कोशिश करते हैं। लेकिन अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि पौधे जल्दी सूख जाते हैं, या ग्रोथ रुक जाती हैं। इसकी वजह गलत देखभाल और कुछ कॉमन मिस्टेक्स होती हैं। सही तरीके अपनाने से इनकी ग्रोथ 2-3 गुना तेज हो सकती है।
पहली गलती ज्यादा पानी डालना
पुदीना और धनिया में ओवरवाटरिंग से बचना चाहिए। रोजाना पानी देने से प्लांट की जड़ें सड़ जाती है, या फिर वो मिट्टी में गिर जाती हैं। हॉर्टिकल्चर स्टडीज के अनुसार ज्यादा पानी देने से जड़ों में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, जिससे root rot होने लगता है। इसलिए मिट्टी जब सूखने लगे तभी इसमें पानी डालें। पॉट में ड्रेनेज होल जरूर रखें।
दूसरी गलती गलत मिट्टी बनाना
कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, जड़ों की सही ग्रोथ के लिए मिट्टी में हवा और पोषक तत्व दोनों होना जरूरी है। इसलिए जब प्लांट लगाने की शुरुआत करें तो मिट्टी सही तरीक से बनाएं। गार्डन सॉइल,कंपोस्ट और रेत या कोकोपीट मिलाकर मिट्टी तैयार करें। सख्त मिट्टी में धनिया और पुदीना बिल्कुल भी ना लगाएं।
तीसरी गलती धूप की कमी या ज्यादा धूप
पुदीना और धनिया लगाने के बाद यह जरूर देखें कि उन्हें कितनी धूप मिल रही है। पुदीना को कम धूप की जरूरत होती है, जबकि धनिया को 3-5 घंटे की धूप दी जा सकती हैं। समर में दोपहर में इन प्लांट को छांव में रखें। तेज धूप से पत्तियां जल सकती हैं। पूरी छांव में ग्रोथ रुक जाती है।
Onion Farming: खेती के 3 महीने बाद अपनाएं ये आसान तरीका, प्याज होंगे मोटे और सालभर रहेंगे स्टोर
चौथी गलती सही तरीके से कटिंग नहीं करना
प्रूनिंग (कटिंग) करने से नई ब्रांचिंग बढ़ती है और ग्रोथ तेज होती है। लेकिन हम इसे सही तरीके से काटते नहीं हैं, जिसकी वजह से ग्रोथ रूक जाती है। ऊपर से पत्तियां काटें, जड़ को ना छेड़ें और हर 10–12 दिन में हल्की कटिंग करें। सप्ताह में 1 बार ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर दें।
और पढ़ें: Vegetable Garden Tips: 4×4 फीट बालकनी में बनाएं वेजिटेबल गार्डन, 6 स्टेप आएंगे काम
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.