- Home
- Lifestyle
- Gardening
- राइस वॉटर और नीम ऑयल का ऐसे करें इस्तेमाल, पौधे रहेंगे हमेशा हरे-भरे और कीट भी रहेंगे दूर
राइस वॉटर और नीम ऑयल का ऐसे करें इस्तेमाल, पौधे रहेंगे हमेशा हरे-भरे और कीट भी रहेंगे दूर
Organic Gardening Tips: राइस वॉटर और नीम ऑयल का सही इस्तेमाल करके पौधों की ग्रोथ बढ़ाएं और कीटों से बचाव करें। जानें इन दोनों नेचुरल चीजों को उपयोग करने के 5 आसान और असरदार तरीके।

राइस वॉटर से लिक्विड फर्टिलाइजर बनाएं
पौधों की ग्रोथ के लिए आपको महंगे फर्टिलाइजर खरीदने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से घर की चीजों से ही पौधों की ग्रोथ बढ़ा सकते हैं और साथ ही उन्हें सुरक्षा भी दे सकते हैं। राइस वॉटर और नीम ऑयल ऐसी ही दो चीजें हैं, जो आपके पौधों को ग्रोथ भी देंगी खराब होने से भी बचाएंगी। 7 से 15 दिन में एक बार राइस वॉटर मिट्टी में जरुर डालें। इसमें मौजूद स्टार्च और कुछ न्यूट्रिएंट्स माइक्रोब्स को बढ़ाने में मदद करते हैं।

रूट और लीफ केयर का रूटीन
जब भी नया पौधा या कटिंग लगाएं, तो उसमें हल्का नीम ऑयल स्प्रे कर दें। ऐसा करने से पौधे में कीटों का खतरा कम हो जाता है। अगर 24 घंटे बाद कोई नुकसान न दिखे, तो पूरे पौधे में स्प्रे जरूर करें। नीम ऑयल की कुछ बूंदे एक लीटर पानी में मिलाएं और फिर स्प्रे बॉटल की मदद से पत्तियों में स्प्रे करें।
राइस वॉटर से लिक्विड फर्टिलाइजर बनाएं
चावल के पानी से फर्टिलाइजर बनाने के लिए आपको इसे कुछ दिनों तक रखना पड़ेगा। ऐसा करने से मिट्टी में अधिक पोषक तत्व पहुंचते हैं। आप राइस वॉटर को एक-दो दिन हल्का फर्मेंट होने बाद एक अनुपात एक में साफ पानी में मिलाकर पौधों की जड़ों में डालें। बहुत अधिक फर्मेंटेड पानी का इस्तेमाल करने से बचें वरना मिट्टी में समस्या भी पैदा हो सकती है।
और पढ़ें: सालभर हरी-भरी चाहिए मेहंदी? पहले जानिए पौधा लगाने के 7 आसान नियम
कीटों को कंट्रोल करने के लिए बनाएं घोल
पौधों में एफिड्स, मिलीबग्स और व्हाइटफ्लाई जैसे कई सामान्य कीटों को दूर करने के लिए नीम का तेल बेहद जरूरी होता है। अगर आप 5–10 मिली नीम ऑयल को 1 लीटर पानी में मिलाकर कुछ बूंदें लिक्विड साबुन की यूज करेंगी, तो यकीन मानिए पौधे बीमार नहीं पड़ेंगे। नीम ऑयल स्प्रे से कीट दूर भागने लगते हैं।
और पढ़ें: आटा छलनी से बनाएं 3 मंजिला प्लांटर टावर, पड़ोसी भी पूछेंगे सीक्रेट
घर की बनी कंपोस्ट डालें
पौधों के नेचुरल तरीके से देखभाल करने के लिए सिर्फ राइस वॉटर और नीम स्प्रे ही काफी नहीं है। आप इसमें घर की बनी कंपोस्ट भी डाल सकते हैं। सब्जी और फलों के छिलकों के साथ ही सूखे पत्तों और चाय की पट्टी से आप कंपोस्ट तैयार करें 20 से 30 दिन में एक बार मिट्टी में मिलाएं। ऐसा करने से भी पौधा ग्रो करता है और मिट्टी की फर्टिलिटी बढ़ती है।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.