Aata Chalni Planter: घर में रखी आटा छलनी की मदद से तैयार करें खूबसूरत 3 टायर प्लांटर टावर। जानिए आसान स्टेप बाय स्टेप तरीका, जरूरी सामान और इनमें कौन से पौधे सबसे अच्छे खिलेंगे।

आजकल घरों में पेड़-पौधे लगाना एक ट्रेंड से बन चुका है। इनडोर से लेकर आउटडोर तक अलग-अलग तरह के गमलों में प्लांट लगाते हुए बहुत से लोग मिल जाएंगे। घर में केवल पौधे लगाना ही काम नहीं है, इन्हें रखना और प्रेंसेंट करना भी जरूरी है ताकि घर में जो भी आए वो गार्डनिंग एरिया की तारीफ करे भी न रह सके। अब प्लास्टिक बोतल से कार के टायर तक से गमला हर कोई बनाता है, लेकिन इस बार आप थोड़ी सी क्रिएटिविटी ट्राई करते हुए आटे की छलनी का इस्तेमाल कर 3 टायर प्लांटर टावर बना सकते हैं। खास बात है यह बनाने में जितना आसान है, दिखने में उतना लग्जरी। आइए जानते हैं इसे बनाने की पूरी विधि।

आटा छलनी से प्लांटर बनाने का सामान

  • 3 अलग-अलग आकार की प्लास्टिक या लोहे की आटा छलनी
  • 2 छोटी-बड़ी शेप की कांच की खाली बोतल
  • सीमेंट का घोल
  • मिट्टी और पौधे
  • छलनी की जाली काटने वाला कटर

ये भी पढे़ं- खुशबू बिखेरने वाली 5 शानदार बेलें

ये भी पढ़ें- बिना बीज खरीदे नया स्नैक प्लांट कैसे लगाएं ?

छलनी से प्लांटर कैसे बनाएं ?

1. बेस तैयार करने के लिए सबसे पहले बड़ी आटा छलनी लें। छलनी के बीचों-बीच अपनी कांच की बोतल के हिसाब से गोल कट लगाएं, ताकि बोतल इसमें खड़ी की जा सके।

2. इसके बाद छलनी की कटी हुई जगह में बोतल को सीधा खड़े करें। जबकि निचले हिस्से में चारों ओर सीमेंट का गाढ़ा घोल डालकर सूखने रख दें। ऐसा करने से बोतल स्थिर और मजबूती पकड़ लेगी।

3. पहला छलनी से आधार तैयार करने के बाद मध्यम आकार की छलनी लें और इसमें भी थोड़ा सीमेंट लगाकर पहली खड़ी बोतल के ऊपरी भाग में बैलेंस करते हुए चपका दें।

4. अब दूसरी छलनी के ऊपर भी मीडियम साइज की कींच की बोतल को सीमेंट से घोल लगाकर सीधा चिपका दें। जब यह ड्राई हो जाए तो तीनों को एक-दूसरे के ऊपर रखें और सीमेंट से फिक्स कर दें। बस आपका खूबसूरत सा टावर स्ट्रक्चर तैयार है।

5. जब यह पूरी तरह से सूख जाए तो मनपसंद रंग के पेंट कर दें। कोशिश करें की लाल, पीला या फिर कोई भी डार्क कलर चुनें, इससे लुक खिलकर आता है।

View post on Instagram

6. आखिर में, तीन छलनियों पर मिट्टी, खाद का मिश्रण मिलाकर भर दें। इसमें आप छोटे-छोटे हर्ब, मिर्च, टर्टल वाइन, मनी प्लांट या सेक्युलेंट उगा सकते हैं।

सोर्स- इंस्टाग्राम