Kitchen Garden Tips: जून में कौन-कौन सी सब्जियां आसानी से उगाई जा सकती हैं? क्या छोटी जगह या बालकनी में भी किचन गार्डन बनाया जा सकता है? जून में लगाए गए पौधों की देखभाल कैसे करें?

Balcony Vegetable Gardening: जून का महीना किचन गार्डनिंग शुरू करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस समय हल्की गर्मी और आने वाली बारिश का मौसम पौधों की ग्रोथ को तेजी से बढ़ाता है। अगर आप घर की बालकनी, छत या छोटे गार्डन में ताजी सब्जियां उगाना चाहते हैं, तो जून में कुछ खास सब्जियां लगाकर अच्छी पैदावार पा सकते हैं। सही देखभाल और नियमित पानी देने से ये पौधे जल्दी तैयार हो जाते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टमाटर और मिर्च की करें शुरुआत

जून में टमाटर और हरी मिर्च के पौधे आसानी से लगाए जा सकते हैं। इन पौधों को धूप वाली जगह पर रखें और मिट्टी में गोबर की खाद मिलाएं। टमाटर के पौधे को सहारे की जरूरत पड़ती है, इसलिए स्टिक लगाना जरूरी होता है। वहीं मिर्च का पौधा कम जगह में भी अच्छी तरह बढ़ता है और लंबे समय तक फल देता है।

भिंडी और लौकी देंगी भरपूर पैदावार

भिंडी जून के मौसम में तेजी से बढ़ने वाली सब्जी है। इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती और कुछ ही हफ्तों में फल आने लगते हैं। लौकी और तोरई जैसी बेल वाली सब्जियां भी इस मौसम में खूब फलती हैं। इन्हें छत या आंगन में बड़े गमले में लगाकर ऊपर जाली का सहारा दिया जा सकता है।

खीरा, करेला और बीन्स भी हैं बेस्ट

गर्मी और बारिश के बीच का मौसम खीरा और करेला उगाने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। खीरा जल्दी तैयार हो जाता है और घर की ताजी सलाद के लिए बेहतरीन विकल्प है। वहीं करेला और बीन्स की बेलें कम समय में फैल जाती हैं और लगातार सब्जियां देती रहती हैं। इन पौधों को नियमित पानी और धूप मिलती रहे, इसका ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें- Whiteflies on Tulsi Plant: तुलसी को सफेद कीड़ों से बचाने के 7 आसान घरेलू तरीके, पौधा रहेगा हरा-भरा

पालक, मेथी और धनिया उगाना है आसान

अगर आप कम जगह में गार्डनिंग करना चाहते हैं, तो पालक, मेथी और धनिया जैसी हरी सब्जियां सबसे आसान विकल्प हैं। इन्हें छोटे गमलों या ग्रो बैग में भी उगाया जा सकता है। ये सब्जियां जल्दी तैयार हो जाती हैं और रोजाना के खाने में इस्तेमाल की जा सकती हैं। मिट्टी में नमी बनाए रखने से इनकी ग्रोथ अच्छी होती है।

सही देखभाल से मिलेगा बेहतर रिजल्ट

किचन गार्डन को हरा-भरा रखने के लिए पौधों को समय पर पानी देना, जैविक खाद डालना और कीड़ों से बचाव करना जरूरी है। जून में लगाए गए पौधों को सुबह या शाम के समय पानी देना बेहतर रहता है। थोड़ी मेहनत और सही देखभाल से आपका छोटा सा गार्डन ताजी और हेल्दी सब्जियों से भर सकता है।

ये भी पढे़ं- Clogs DIY Hanging Planter: पुरानी चप्पलों को फेंके नहीं, पौधों के लिए बनाएं क्यूट क्लॉग्स प्लांटर