Kaner Plant Cutting: कनेर की एक स्वस्थ टहनी से घर पर नया पौधा तैयार करें। जानिए 6-8 इंच की कटिंग को गमले में लगाने, मिट्टी तैयार करने और सही देखभाल का आसान तरीका।

ग-बिरंगे फूलों वाले पौधे पसंद हैं, तो कनेर का पौधा लगाना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कनेर का पौधा भले ही थोड़ा बड़ा होता है लेकिन उसे आसानी से गमले में लगाया जा सकता है।कम देखभाल में भी अच्छी ग्रोथ करने वाले कनेर के लिए आपको बीज खरीदने की जरूर नहीं है। इसे आसानी से गमले में भी लगाया जा सकता है। जानिए कैसे तने से कनेर का पौधा रेडी किया जा सकता है।

कनेर की टहनी चुनें

अगर आप कनेर का पौधा टहनी या तने से लगाना चाहती हैं, तो इसके लिए हमेशा स्वस्थ पौधे की टहनी चुनें। टहनी लगभग 6 से 8 इंच लंबी होनी चाहिए और उसकी मोटाई पेन जितनी होनी चाहिए। बहुत ज्यादा पुरानी टहनी या फिर बहुत ज्यादा पतली टहनी का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

 कटिंग करें तैयार

टहनी को साफ करके तेज धार वाले चाकू से तिरछा काटे। नीचे की पत्तियां भी हटा दें और ऊपर केवल दो से तीन पत्तियां रहने दें। आप कटिंग को दो से तीन घंटे छायादार जगह पर छोड़ दीजिए ताकि कट वाला हिस्सा सूख जाए। इससे टहनी के सड़ने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। 

और पढ़ें: 12 महीने फूलों से महकता रहेगा आपका गार्डन! ये Flower Plants देंगे सालभर रंग-बिरंगे फूल

गमले में लगाएं कनेर की टहनी

आप 10 इंच का ड्रेनेज होल वाला गमला लें। इसमें करीब 40% गार्डन की मिट्टी 30% रेत और 30% कंपोस्ट मिलकर मिट्टी को गमले में भर लें। अब इसमें आपके करीब 2 से 3 इंच गहराई तक टहनी लगाकर मिट्टी को हल्के हाथों से दबा देना है। ऐसे पौधे को सपोर्ट भी मिलेगा और यह अच्छी तरीके से बढ़ेगा।

तेज धूप से बचाएं

 कटिंग लगाने के तुरंत बाद हल्का ही पानी दे और दो से तीन सप्ताह तक मिट्टी को हल्का नम रखें। ज्यादा पानी देने की भूल न करें वरना टहनी सड़ जाएगी। आपको गमले को ऐसे स्थान में रखना है जहां पर अच्छी रोशनी मिले लेकिन ज्यादा तेज धूप ना आती हो। धीरे-धीरे पौधा आसानी से गमले में लग जाएगा आप। चाहे तो कनेर की टहनी को कुछ दिनों तक पानी में डालकर रखें। जब जड़ शुरू हो जाए तब इस मिट्टी में लगा दें।

और पढ़ें: Grow Almond at Home: महंगे बादाम खरीदने की जरूरत नहीं, घर में ऐसे तैयार करें बादाम का पौधा