- Home
- Lifestyle
- Gardening
- Ketaki Flower Grow Idea: रात हो या दिन गार्डन से आएगी खुशबू, ऐसे लगाएं केतकी के फूल
Ketaki Flower Grow Idea: रात हो या दिन गार्डन से आएगी खुशबू, ऐसे लगाएं केतकी के फूल
Ketaki Flower Grow Idea: केतकी के फूल को केवड़ा के फूल भी कहते हैं और यह काफी फेमस प्लांट है। जब केतकी के फूल खिलते हैं, तो पूरा बगिया महक उठता है। तो चलिए बताते हैं, कैसे इसको अपने होम गार्डन या बालकनी के गमले में लगा सकते हैं।

केतकी के फूल का इस्तेमाल परफ्यूम, इत्र बनाने के साथ-साथ भगवान जी के पूजा और खाने के फ्लेवर बढ़ाने में किया जाता है। इस प्लांट की सबसे खास बात है कि इसे गार्डन या बालकनी में आसानी से उगाया जा सकता है। यह लो मेंटेनेंस प्लांट है।
पौधे को समझें और सही जगह चुनें
केतकी पौधा पान्डानस फैमिली का हिस्सा है और गर्म व नमी वाले मौसम में अच्छे से बढ़ता है। इसलिए इसे ऐसी जगह पर लगाएं जहां हल्की से तेज धूप मिलती हो। गमला भी वहीं रखें जहां धूप पर्याप्त मात्रा में मिलें। बहुत ज्यादा छांव वाली जगह पर यह ठीक से नहीं बढ़ता है। इसलिए इस प्लांट को लगाने से पहले जगह का चुनाव कर लें।
सही गमला और मिट्टी तैयार करें
केतकी को आप जमीन या गमले दोनों में उगा सकते हैं, लेकिन घर के लिए बड़ा गमला बेहतर है। मिट्टी में गार्डन सॉइल, रेट और कंपोस्ट मिलाएं। चिकनी मिट्टी (clay soil) से बचें, यह पानी रोककर जड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है। गमले में लगा रही हैं, तो ड्रेनेज होल जरूर होना चाहिए।
ऑफसेट्स (शूट्स) से लगाएं पौधा
केतकी उगाने का सबसे आसान तरीका ऑफसेट्स यानी छोटे पौधों से है। इन्हें सावधानी से अलग करके नई मिट्टी में लगाएं। शुरुआत में हल्की छांव में रखें और हल्का पानी दें। जड़ें मजबूत होने के बाद धूप में रखें। इसे आप कटिंग से भी लगा सकते हैं। लेकिन मानसून का मौसम कटिंग लगाने के लिए चुनें।
और पढ़ें: Grow Papaya at Home: छोटा सा पौधा देगा ढेर सारे पपीते, बस अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
पानी और देखभाल
इस प्लांट की मिट्टी को नम रखें, लेकिन ज्यादा पानी नहीं भरें। जब उपर की मिट्टी सूख जाएं, तो दोबारा पानी दें। ठंड में दो से तीन दिन पर पानी दें। सूखे मौसम में मिस्टिंग करें और ठंडी हवा से बचाएं।
और पढ़ें: Gardening Tips: पौधे बड़े लेकिन फल गायब? अपनाएं ये देसी उपाय और देखें कमाल
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.