5 easy flowering plants for kids: बच्चों को गार्डनिंग से जोड़ने के लिए बालकनी में लगवाएं आसान फूलों के पौधे। गेंदा, पोर्टुलाका और सूरजमुखी जैसे पौधे बच्चों के लिए हैं बेस्ट। जानिए बच्चों के साथ उगाने के आसान और मजेदार फ्लावर प्लांट्स।
गार्डनिंग का शौक केवल घर के बड़े बुजुर्गों को ही नहीं होता बल्कि बच्चों में भी होता है। बच्चे जब रंग बिरंगे फूल देखते हैं, तो उनके मन में भी जिज्ञासा उठाती है कि आखिर यह पौधे कैसे लग जाते हैं। अगर आप भी अपने बच्चों को गार्डनिंग के काम में शामिल करना चाहते हैं, तो कुछ आसान फूलों वाले पौधे लगवा सकते हैं। आइए जानते हैं कि बच्चों के लिए कौन से फ्लावर प्लांट्स बेस्ट ऑप्शन रहेंगे।
गेंदा (Marigold)

सर्दियों में गेंदे का पौधा बहुत आसानी से लग जाता है। अगर आप बच्चे को कोई पौधा लगाने के लिए देना चाहते हैं, तो गेंदे के बीज दे सकते हैं। मैरीगोल्ड फ्लावर को कम देखभाल की जरूरत होती है। अगर बच्चे मिट्टी में बीज बो देंगे और रोजाना पानी देंगे, तो कुछ समय बाद गेंदे का पेड़ उगाएगा।
पोर्टुलाका (Moss Rose)
पोर्टुलाका कम पानी में उगने वाला पौधा है। अगर आपके घर में जगह कम है लेकिन फिर भी बच्चे फूलों का पौधा लगाना चाहते हैं, तो आप बालकनी में छोटे गमले में पोर्टुलाका का पौधा लगवा सकते हैं। इसमें रंग-बिरंगे फूल आते हैं, जो बच्चों को पौधों से प्यार करना सिखा देंगे और उनमें उत्सुकता बढ़ाएंगे।
सूरजमुखी (Sunflower)

सूरजमुखी का फूल आकर्षक होता है और बच्चों को इस फूल का पौधा लगाने में बहुत मजा आएगा। सूरजमुखी के बीज बोने बेहद आसान होते हैं। उसके बड़े फूल का इंतजार बच्चा रोज करेगा। आप चाहे तो गमले में बच्चे से छोटा पौधा भी लगवा सकते हैं। यह पौधा बच्चों को सूरज की दिशा और पौधों की नैचुरल प्रोसेस के बारे में जानकारी देता है।
और पढ़ें: 2 इंच से 8 इंच के गमले में साल भर ले सकेंगे धनिया का स्वाद, छोटे पॉट में लगाएं ऐसे
पेटूनिया (Petunia)

पेटूनिया का भी चयन भी फूलों के पौधे में कर सकते हैं। यह पौधा ज्यादा देखभाल नहीं मांगता और समय-समय पर आप बच्चों को पानी देने की जिम्मेदारी दें।
गुलमेहंदी (Balsam)
गुलमेहंदी भी सर्दियों के मौसम में आसानी से लग जाता है। फूलों वाले पौधे में ये आपको आसानी से नर्सरी में मिल जाएगा। इस पौधे में फूल जल्दी अंकुरित होते हैं और इसके रंग-बिरंगे फूल बच्चों को भाते हैं। इस पौधे के बीज पकने के बाद छूने भर से फूट जाते हैं। अगर बच्चे इस प्रक्रिया को दोहराएंगे, तो उन्हें बहुत मजा आएगा
