Best room temperature for plants: इंडोर प्लांट्स की सही ग्रोथ के लिए (Indoor Plants Temperature) दिन और रात का तापमान आदर्श रखना चाहिए। बहुत ज्यादा गर्मी या ठंड पौधों को नुकसान पहुंचा सकती है। जानें घर के अंदर पौधों का टेंपरेचर कैसे मैनेज करें।
अगर आप इंडोर प्लांट्स लगाते हैं, तो भले ही उन्हें धूप कम मिलती हो लेकिन उनका टेंपरेचर मेंटेन रखना बेहद जरूरी है। अगर तापमान बहुत ज्यादा रहता है या बहुत कम हो जाता है, तो इससे पौधे खराब हो सकते हैं। ज्यादातर इंडोर प्लांट्स ट्रॉपिकल होते हैं। इसलिए इन्हें हल्की गर्माहट के साथ स्टेबल टेंपरेचर चाहिए होता है। सही टेंपरेचर पर यह प्लांट्स अच्छी ग्रोथ करते हैं। आइए जानते हैं कि इनडोर प्लांट्स के लिए कितना तापमान सही होता है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
इंडोर प्लांट्स का तापमान कितना होना चाहिए?
- दिन का स्टैंडर्ड टेम्परेचर 65°F - 80°F (18°C – 27°C): 90% लीफ वाले पौधों के लिए एकदम सही तापमान माना जाता है।
- रात का स्टैंडर्ड टेम्परेचर 60°F - 70°F (15°C – 21°C): दिन के टेम्परेचर से 5–10°F कम होना सही है।
- "डेंजर जोन" ठंडा तापमान : 13°C से नीचे ज्यादातर तापमान डेंजर जोन में माना जाता है। ट्रॉपिकल पौधे इस टेम्परेचर पर नहीं रह पाते हैं और खराब होने लगते हैं।
- "डेंजर जोन" गर्म तापमान: 90°F या 32°C से ऊपर नमी बहुत ज्यादा न होने पर पौधे खराब हो सकते हैं।
और पढ़ें: Best Plants for Balcony: घर की बालकनी के लिए टॉप 10 पौधे, हरियाली से सजेगी बगिया
इंडोर प्लांट के लिए कैसे टेम्परेचर करें मैनेज?
- मौसम चाहे सर्दी का हो या फिर गर्मी का, AC या हीटर की डायरेक्ट हवा पौधों पर नहीं पड़नी चाहिए। अगर हवा का सामना लगातार पत्तियों को करना पड़ता है तो वो सूख सकती हैं।
- सर्दियों की रातों में टेम्परेचर बहुत कम नहीं होने देने चाहिए। आपको घर के सभी खिड़की और दरवाजे बंद रखने चाहिए ताकि ठंडी हवा अंदर न सके।
- जिन पौधों को ज्यादा नमी चाहिए होती है उनको नमी (humidity) के लिए बाथरूम के पास रख सकती हैं। ऐसा करने से पौधों को नमी मिलेगी और वो सूखेंगे भी नहीं।
नोट: अगर आप इंडोर प्लांट के लिए दिन का तापमान 18°C – 24°C तक रखते हैं और रात का तापमान 15°C – 18°C रखते हैं, तो प्लांट्स की अच्छ ग्रोथ होगी।
और पढ़ें: सर्दियों में भी आपका गार्डन रहेगा लश-ग्रीन, बस अपनाएं ये 4 जादुई ट्रिक्स
