Creative Planter Design: पुराने कुल्हड़ को फेंकने की बजाय उनसे बनाएं क्रिएटिव प्लांटर्स। जानिए DIY कुल्हड़ प्लांटर आइडियाज, स्माइली डिजाइन, पेंटेड और सिरेमिक स्टाइल्स के साथ बजट में करें ग्रीन होम डेकोर।
DIY Garden Ideas: आजकल कुल्हड़ वाली चाय और कॉफी का ट्रेंड बहुत ज्यादा बढ़ गया है, जिसमें एक मिट्टी के गिलास में चाय या कॉफी सर्व की जाती है। लेकिन इसके बाद इसे अक्सर लोग फेंक देते हैं, लेकिन आप इन्हीं कुल्हड़ इस्तेमाल करके अपने गार्डन को और ज्यादा क्रिएटिव बना सकते हैं। ये जीरो वेस्ट आइडिया है, जिससे आप अपने गार्डन को ग्रीन पैराडाइज बना सकते हैं।
कुल्हड़ प्लांटर आइडिया
कुल्हड़ प्लांटर एक इजी, झटपट बनने वाला और क्रिएटिव आइडिया है, जिसमें आप छोटे या बड़े कुल्हड़ का इस्तेमाल करके अपने मिनी प्लांट्स लगा सकते हैं। आप इसके नीचे एक छोटा सा ड्रेनेज होल बनाएं, इसमें गार्डन सॉइल भरें और अपनी पसंद के कोई भी छोटे छोटे प्लांट्स लगा सकते हैं। आप चाहे तो उसके ऊपर कलरफुल प्रिंट्स या डेकोरेटिव डिजाइन भी बनाएं।

और पढ़ें- Old Toilet Item Planter: पुराने टॉयलेट सीट सिंक को ऐसे करें यूज, बनाएं क्रिएटिव प्लांटर्स
क्रिएटिव कुल्हड़ प्लांटर आइडिया
प्लेन कुल्हड़ की जगह आप पुराने कुल्हड़ को धोकर अच्छी तरह से साफ कर लें। इसे सुखा लें, अब व्हाइट कलर की मदद से आप इसमें इस तरह के लीफ प्रिंट या अपनी पसंद का कोई डिजाइन बना सकते हैं। इसमें छोटे प्लांट्स लगाकर अपने घर के किसी कोने में सजाएं।

सिरेमिक कुल्हड़ प्लांटर
आजकल इस तरीके के सिरेमिक कुल्हड़ प्लांटर भी मार्केट में अवेलेबल है, जिनका शेप तो कुल्हड़ की तरह होता है लेकिन यह सिरेमिक से बने होते हैं। यानी कि इनडोर प्लांट्स के लिए ये परफेक्ट चॉइस है। आप इसमें सक्यूलेंट प्लांट्स या कैक्टस की कोई वैरायटी लगा सकते हैं।
DIY कुल्हड़ प्लांटर
चाय कॉफी के पुराने कुल्हड़ को फेंकने की जगह आप इन्हें अच्छी तरह से साफ करके उनके ऊपर रंग बिरंगा बेस कलर करें। आप चाहे तो ब्लू, येलो, पिंक कलर करें और फिर इसके ऊपर कंट्रास्ट कलर से हार्ट, फ्लावर या स्टार के शेप बनाएं।

स्माइली कुल्हड़ प्लांटर
इस तरह की क्यूट स्माइली प्लांटर आप बच्चों के रूम या स्टडी टेबल पर सजा सकते हैं। इसमें मीडियम साइज के कुल्हड़ लिए गए हैं। इन्हें दो कलर्स में पेंट किया गया है, छोटी छोटी आंखों से डिटेलिंग की हुई है और इसमें मनी प्लांट या लीफी प्लांट आप लगा सकते हैं।
