Climbing Vine Vegetables For Small Space: सीढ़ी और बांस की मदद से (Ladder Gardening) घर में लौकी, तोरई, बीन्स जैसी सब्जियां उगाएं। जानें कम जगह में बेल वाली सब्ज़ी उगाने का आसान तरीका।

घर में कम स्पेस है लेकिन फिर भी ताजी सब्जियां उगाना चाहते हैं, तो सीढ़ी और बांस की मदद से आप ऐसा काम कर सकते हैं। यह तरीका आप बालकनी, छत और छोटे आंगन के लिए इस्तेमाल करें। फरवरी में बीज लगाने पर मार्च के महीने में आप ताजी सब्जियां खा सकेंगे। क्लाइम्बिंग वाइन टाइप सब्जियां न सिर्फ साफ सुथरी मिलेंगी बल्कि कम स्पेस में भी पौधों को धूप और हवा मिलेगी। तो आइए जानते हैं कि सीढ़ी और बांस की मदद से किन क्लाइम्बिंग सब्जियों को घर में उगाया जा सकता है।

सीढ़ी में लगाएं लौकी की बेल

लौकी एक ऐसी सब्जी है, जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं। आप कम स्पेस में पुरानी पड़ी हुई सीढ़ी का इस्तेमाल करें। मिट्टी में लौकी का बीज डालें और पानी दें। बेल वाली सब्जी सीढ़ी के सहारे ग्रो करेगा और तेजी से बढ़ेगा। आपको 1 महीने के अंदर ही ताजी लौकी खाने को मिलेंगी। 

उगाएं तोरई या गिलकी

लौकी की तरह घर में तोरई या गिलकी भी आसानी से उगाई जा सकती है। तोरई की बेल बेहद हल्की होती है। बांस को मिट्टी के अंदर करीब 4 से 5 इंच गाड़कर खड़ा कर दें और तोरई की बेल को इसपर चढ़ने दें। छोटे घरों के लिए यह बेहद अच्छा विकल्प है।

घर में उगाएं ताजे कद्दू

आप घर में कद्दू का बेल भी लगा सकते हैं। कद्दू के फल भारी होते हैं तो बांस के बजाय सीढ़ी का इस्तेमाल करें। जैसे ही बेल में कद्दू आने लगे तो आपको भारी फल के लिए कपड़े या जाल की मदद लेनी चाहिए।

और पढ़ें: Kitchen Waste से गमलों की खाद कैसे बनती है, तरीका इतना आसान कि कोई भी बना ले

सीढ़ी में सेम और फ्रेंच बींस 

 पतले बींस और सेम आसानी से ग्रो करने वाली सब्जियां हैं। मजबूत बांस के बचाय हल्के बांस का इस्तेमाल करें। बींस की बेल कम जगह में आसानी से उग जाती है और सब्जियों का वजन भी ज्यादा नहीं होता है।

सर्दियों में मटर की बेल

अगर आप मटर का पौधा सर्दियों में लगाना चाहते हैं, तो बांस में बढ़ती हुई बेल को फैला दें। मटर की बेल को लगाना बेहद आसान है। ध्यान रखें कि बेल में धूप जरूर पड़े।

और पढ़ें: Coin Plant Care Tips: घर में धन और पॉजिटिविटी लाएगा कॉइन प्लांट, बस अपनाएं ये आसान केयर टिप्स