MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Gardening
  • Leftover Food For Soil: जानकर चौंक जाएंगे! बचा हुआ खाना मिट्टी के लिए है कितना फायदेमंद

Leftover Food For Soil: जानकर चौंक जाएंगे! बचा हुआ खाना मिट्टी के लिए है कितना फायदेमंद

Food scraps uses in garden: बचा हुआ खाना भी मिट्टी को फर्टाइल बना सकता है। जानिए केले के छिलके, कॉफी, अंडे के छिलके और खट्टे फलों के छिलकों से मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और कीट दूर रखने के आसान घरेलू तरीके।

2 Min read
Author : Bhawana Tripathi
Published : Feb 20 2026, 11:45 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
बचे खाने से मिट्टी बनाएं फर्टाइल
Image Credit : INSTAGRAM

बचे खाने से मिट्टी बनाएं फर्टाइल

रसोई से रोजाना ऐसे वेस्ट जरूर निकलते हैं, जिनको अक्सर कचरे में फेंक दिया जाता है। अगर आप कुछ वेस्ट को अपने बगीचे में यूज कर लें, तो न सिर्फ वेस्ट का सही इस्तेमाल हो जाएगा बल्कि बगिया भी हरी भरी रहेगी। जानिए ऐसे ही खाने के वेस्ट के बारे में, जिनका आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

25
मिट्टी में मिलाएं केले के छिलके
Image Credit : Getty

मिट्टी में मिलाएं केले के छिलके

पोटेशियम, फास्फोरस और कैल्शियम से भरपूर केले के छिलके अक्सर खाने के बाद फेंक दिए जाते हैं। आपको इन्हें फेंकना नहीं चाहिए बल्कि गार्डन की मिट्टी में दबा देना है। धीरे-धीरे इनका विघटन होगा और पोषक तत्व आसपास की मिट्टी में मिल जाएंगे।अगर आप छिलकों को काटकर मिट्टी में मिलाएंगे, तो ये जल्दी विघटित होंगे।

35
अंडे के छिलके मिलाएं मिट्टी में
Image Credit : Getty

अंडे के छिलके मिलाएं मिट्टी में

अंडे के छिलके को फेंकने के बजाय उन्हें पीसकर बगीचे की क्यारियों में डाल दें। ऐसा करने से मिट्टी में कैल्शियम कार्बोनेट बढ़ जाता है। ये मिट्टी को क्षारीय बनाने में मदद करता है।

मसालेदार भोजन भी आएगा काम

अगर घर में मसालेदार भोजन बच गया है, तो कुछ मात्रा में उसे प्लांट के पास में रख दें। इसकी गंध से पौधे के पास इसेक्ट्स आने से बचेंगे।

और पढ़ें: हर घर में ज़रूर होने चाहिए ये 5 इंडोर प्लांट्स, वरना अधूरा है आपका घर!

45
खट्टे फलों के छिलके कीट को रखेंगे दूर
Image Credit : Getty

खट्टे फलों के छिलके कीट को रखेंगे दूर

अगर घर के बगीचे में कीट या जानवर की पहुंच है, तो आप मिट्टी में खट्टे फलों के छिलके मिला दें। संतरा, नींबू अंगूर जैसे फलों के छिलकों में ऐसे प्राकृतिक यौगिक होते हैं, जो चींटियों, एफिड्स और बिल्लियों को दूर रखने का काम करते हैं। आपको सिर्फ पौधों की जड़ों के आसपास छिलकों को बिखेर देना। इनकी तेज खुशबू पौधों से कीट को दूर रखेगी।

और पढ़ें: Artificial Flower Decoration: ऑर्किड से लैवेंडर तक, इन 5 आर्टिफिशियल प्लांट्स से सजाएं घर

55
बची कॉफी से बढ़ाए मिट्टी की उर्वरता
Image Credit : Getty

बची कॉफी से बढ़ाए मिट्टी की उर्वरता

गमले की मिट्टी को मिट्टी को उपयोगी पोषक तत्व प्रदान करने के लिए आप बची हुई या फिर सूखी हुई कॉफी को मिट्टी में मिला सकते हैं। अक्सर लोग पुरानी कॉफी या जमी कॉफी को फेंक देते हैं। इससे बचना चाहिए और किचन वेस्ट से मिट्टी की फर्टिलिटी को बढ़ाना चाहिए।

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

About the Author

BT
Bhawana Tripathi
भावना त्रिपाठी। अखबार और डिजिटल मीडिया में 8 साल से ज्यादा का अनुभव। फरवरी 2024 एशियानेट न्यूज हिंदी डिजिटल से जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट पर काम कर रही हैं। 2013 से इन्होंने राजस्थान पत्रिका में बतौर रिपोर्टर करियर की शुरुआत की थी। दैनिक भास्कर, हैलो हेल्थ ग्रुप, स्पेलबाउंड में सीनियर कॉन्टेंट क्रिएटर के तौर पर भी ये काम कर चुकी हैं। इनको कल्चरल रिपोर्टिंग, बॉलीवुड, हेल्थ और लाइफस्टाइल के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में इन्होंने M.Sc इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया हुआ है।
गार्डनिंग न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Plants For Summer Season: खिली-खिली पत्तियों से सजेगी बगिया, गर्मियों में खिलने वाले 5 फूल
Recommended image2
हर घर में ज़रूर होने चाहिए ये 5 इंडोर प्लांट्स, वरना अधूरा है आपका घर!
Recommended image3
Artificial Flower Decoration: ऑर्किड से लैवेंडर तक, इन 5 आर्टिफिशियल प्लांट्स से सजाएं घर
Recommended image4
Summer Flowering Plants: चिलचिलाती धूप में रंग-बिरंगे फूलों से भरी रहेगी बालकनी, लगाएं 5 समर फ्लावर प्लांट
Recommended image5
Mosquito Repellent Plants: मच्छर-मक्खी से हैं परेशान? घर में लगा लें ये 5 जादुई पौधे
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved