Lithops Stone Plant Care: स्टोन प्लांट दिखने में यूनिक और खूबसूरत लगते हैं। अगर आप इनडोर प्लांट में कुछ यूनिकनेस जोड़ना चाहती हैं तो इसे विकल्प बनाएं। यह देखभाल में आसान और बिन पानी के खिलते हैं।
Stone Plants for home: इनडोर प्लांट की डिमांड धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। अगर आप भी पौधे लगाने की सोच रहे हैं लेकिन देखभाल का ज्यादा वक्त नहीं है तो इस बार कुछ अलग ट्राई करते हुए स्टोन प्लांट लगाएं।

घर पर लगाएं स्टोन प्लांट ( Stone Plants for Home)
पेड़-पौधे घर की आबोहवा साफ नहीं करते बल्कि मूड भी फ्रेश रखते हैं लेकिन इनकी देखभाल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी प्लांट लगाना चाहते हैं लेकिन टेकिंग केयर का वक्त नहीं है तो स्टोन प्लांट लगाएं। इन्हें आम भाषा में Living Stones Plants कहा जाता है। यह दिखने में किसी पत्थर की तरह होते हैं। इनमें तना नहीं होता है।
लिविंग स्टोन प्लांट ( Living Stone Plant List)
अगर आप लिविंग स्टोन प्लांट घर में उगाने की सोच रहे हैं तो इन 10 पौधों को विकल्प बना सकते हैं।
- Lithops Lesliei: यह पौधा शुरुआती लोगों के लिए बेहतरीन है। आप इसे ऑनलाइन-ऑफलाइन खरीद सकते हैं।
- Lithops Aucampiae- लिविंग प्लांट की यह वैरायटी ज्यादा नमी पसंद करती हैं जो भारत के मौसम के हिसाब से बेस्ट है।
- Lithops Salicola: कम मेहनत के जल्दी उगने वाला पौधा, जो घर की सुंदरता में चार चांद लगाएगा।
- Lithops Hookeri: यह पौधा सुंदर पत्तियों संग आता है, जो होम डेकोर में कमाल का लुक देगा।
- Lithops Pseudotruncatella – यह पौधा कम जगह में जल्दी उगता है और काम के फूल देता है।

ये भी पढ़ें- Blue Purple Flowers: बालकनी के लिए बेस्ट 5 नीले बैंगनी फूल, देखते ही दिमाग होगा फ्रेश!
स्टोन लिविंग प्लांट को पानी कैसे दें ?
फरवरी-अप्रैल के मौसम में स्टोन लिविंग प्लांट पत्ते बदलते हैं, इस दौरान ज्यादा पानी पौधा खराब कर सकता है। इसके अलावा मई से जून के महीने में भी पानी की आवश्यकता नहीं होती है।
स्टोन प्लांट की देखभाल कैसे करें ? (How to take care of stone plants)
अगर स्टोन प्लांट लग रहा हैं तो साधारण मिट्टी का इस्तेमाल मत करें। इसकी बजाय जल निकासी वाले गमले में, 80-90% कंकड़, प्यूमिस, रेत और ज्वालामुखी पत्थर लें। हर रोज 4-5 घंटे धूप दिखाएं। दोपहर की गर्मी से बचाएं। ज्यादा नमी और गर्मी पौधे को खराब कर सकती है।
ये भी पढ़ें- Palm Tree Care Tips: सूखा पाम ट्री को करना है हरा-भरा, तो फॉलो करें ये 5 स्टेप
भारत में लिविंग प्लांट कहां से खरीदें ? (How to buy living plants in India)
लिविंग प्लांट नर्सरी और ऑनलाइन खरीद सकते हैं। यह 300रु से 1800रु तक इसे ले सकते हैं। अगर इसे चुन रहे हैं तो गीली मिट्टी पर बिल्कुल न लें वरना ये खराब हो जाएगा।
