- Home
- Lifestyle
- Gardening
- March Plant Gardening: गार्डनिंग के लिए बेस्ट है ये महीना, सिर्फ 20 25 दिन में लहराता गार्डन पाएं
March Plant Gardening: गार्डनिंग के लिए बेस्ट है ये महीना, सिर्फ 20 25 दिन में लहराता गार्डन पाएं
Plants To Grow In March: मार्च का महीना गार्डनिंग के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है, क्योंकि इस दौरान ना ज्यादा गर्मी होती है और ना ज्यादा ठंडी। ऐसा वातावरण पेड़ पौधों की ग्रोथ के लिए बेस्ट है। आप मार्च के महीने में कौन से पौधे लगाएं, आइए जानें...

धनिया
अपने किचन गार्डन में आप मार्च के महीने में ढेर सारा धनिया उगा सकते हैं। ये केवल 20 से 25 दिन में तैयार हो जाता है और आपको सब्जी भाजी के लिए बाहर से धनिया खरीद कर लाने की भी जरूरत नहीं होगी। इसके लिए गमले में अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी भरें, धनिया के बीच को हल्का सा कुचलकर इसमें छिड़क दें। ऊपर से मिट्टी डालें, रोज इसमें थोड़ा थोड़ा पानी दें। 5 से 7 दिन में अंकुर निकल आएंगे और 20 से 50 दिन में आपको हरी भरी धनिया मिल जाएगी।
टमाटर
टमाटर का पौधा भी मार्च में गार्डनिंग के लिए बेस्ट माना जाता है। इसके लिए आप टमाटर के बीज को सबसे पहले एक ट्रे में बोएं, जब इसमें थोड़े अंकुर आने लगे, तो 10 से 15 दिन बाद इसे गमले में ट्रांसफर करें। रोज 5 से 6 घंटे की धूप दिखाएं, 30 से 40 दिन में फूल आने लगेंगे और फिर बड़े बड़े लाल टमाटर आपको मिलने लगेंगे। इसे हफ्ते में केवल तीन से चार बार ही पानी दें।
पालक
अगर आप अपने किचन गार्डन में पालक उगाना चाहते हैं, तो मार्च का महीना बेस्ट है। इसमें 25 से 30 दिन में ही आपका पौध तैयार हो जाएगा। आप सीधे गमले में पालक के बीज 1 इंच की गहराई में बोएं। इसे हल्की धूप और रोज पानी की जरूरत होती है। तीन से चार हफ्तों में ही इसकी पत्तियां तैयार हो जाती हैं।
गेंदा
मार्च के मौसम में सब्जी के अलावा अगर आप अपने घर में फ्लावर गार्डनिंग करना चाहते हैं, तो गेंदा का पौधा बेस्ट है। गेंदे के बीज या छोटे पौधे को गमले में या जमीन में मिट्टी में बोएं। रोज थोड़ा थोड़ा पानी दें, धूप वाली जगह पर रखें। 30 से 35 दिन में ही आपके फूल आने शुरू हो जाएंगे, महीने भर में पूरा आंगन गेंदे के फूल से महकने लगेगा।
खीरा
खीरा भी मार्च के महीने में उगने वाला बेस्ट पौधा है। इसे लगाने के लिए बड़ा गमला या ग्रो बैग लें। एक से दो इंच की गहराई पर बोएं। इसे स्टिक या नेट से स्पोर्ट दें। रोज पानी दें, लेकिन ज्यादा पानी ना डालें। 35 से 40 दिन में ही इसके फल तैयार होने लगेंगे और आपको ऑर्गेनिक खीरा घर पर ही मिल जाएगा।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.