Grow Mint At Home: घर पर आसानी से उगाएं ताजा पुदीना। जानें कैसे प्लास्टिक बोतल, एग शेल, टेट्रा पैक और टूटे कप में करें जीरो वेस्ट गार्डनिंग और पाएं 15-20 दिन में हरा-भरा पौधा। 

Mint Plant Growing DIY Plant: पुदीना एक ऐसा पौधा है, जिसे बहुत आसानी से घर में उगाया जा सकता है। आप घर में टूटी-फूटी या पुरानी चीजों में भी इसे उगा सकते हैं। इससे न केवल ये जल्दी ग्रो करते हैं, बल्कि आप जीरो वेस्ट गार्डनिंग भी कर सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप प्लास्टिक के डिब्बे से लेकर एग शेल में कई जुगाड़ वाले तरीके से पुदीना का पौधा लगा सकते हैं...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्लास्टिक के डिब्बे या कंटेनर में लगाएं पुदीना

पुदीना का पौधा लगाने के लिए पुराने प्लास्टिक डिब्बे या दही के डिब्बे का इस्तेमाल आप कर सकते है। इसके नीचे दो से तीन ड्रेनेज होल बनाएं, ताकि पानी आसानी से निकलें। इसमें अच्छी गार्डन सॉइल भरकर पुदीना के प्लांट को आप आसानी से ग्रो कर सकते हैं।

और पढे़ं- पुदीना चटनी बनाने के आसान 4 टिप्स, जायके के साथ हेल्थ भी रहेगी मस्त

प्लास्टिक की बोतल में लगाएं पुदीना

पुदीना के पौधे को हैंगिंग प्लांट में लगाने के लिए प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। बोतल को बीच से काटकर या साइड से काट कर हैंगिंग प्लांटर बनाएं और ढेर सारा पुदीना 15 से 20 दिन में पाएं।

एग शेल में लगाएं पुदीना का पौधा

छोटे-छोटे पुदीना के पौधा लगाने के लिए अंडे के छिलके या एंग ट्रे का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। इसमें थोड़ी मिट्टी डालकर पुदीना की कटिंग लगाएं। जब यह थोड़ा बड़ा हो जाए तो इसे अंडे के साथ ही बड़े गमले में ट्रांसफर कर दें।

टेट्रा पैक में लगाएं पुदीना का पौधा

फ्रूट जूस या दूध के पैकेट के जो टेट्रा पैकेट आते हैं इन्हें काटकर भी आप गमले के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बीच से काटें, नीचे एक-दो ड्रेनेज होल बनाएं। मिट्टी भरें और पुदीना का पौधा लगाएं।

टूटे कप या मग में लगाएं पुदीना का पौधा

पुदीना का पौधा लगाने के लिए आप पुराने टूटे कप या मग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। क्रिएटिव और मिनी प्लांटर के लिए यह परफेक्ट है।

कैसे लगाएं पुदीना का पौधा

घर की पुरानी चीजों में पुदीना का पौधा लगाने के लिए आप बाजार से पुदीना लेकर इसकी डंडी को निकालें। इसे 4 से 5 इंच लंबाई में काटें। नीचे के पत्ते हटा दें। इसे 4 से 5 दिन के लिए पानी में डालकर रखें, इससे नीचे जड़ निकलने लगेगी। अब जिस कंटेनर में आपको पौधा लगाना है उसमें गार्डन सॉइल और कंपोस्ट मिलाएं। कटिंग को सीधे लगा दें। इसे हल्की धूप में रखें। आप इसे किचन की खिड़की या बालकनी के पास रख सकते हैं। इसकी मिट्टी को हमेशा नमीदार रखें। ज्यादा पानी ना डालें। 15 से 20 दिन में ही आपके पौधे में नई पत्तियां आना शुरू हो जाएगी।