Money Plant Growth Tips: बॉटल में पानी होने के बाद भी मनी प्लांट सूख रहा है? नारियल के बेकार छिलके से बेल को सहारा दें और कांच की बोतल में लगाएं। जानें पानी में मनी प्लांट को हरा-भरा रखने की आसान ट्रिक, सही रोशनी और पानी बदलने का तरीका।

मनी प्लांट को पानी की बोतल में लगाने के बाद भी अगर उसकी बेल मुरझाने लगे या पत्तियां पीली पड़ने लगें, तो घर में पड़ी एक बेकार चीज काम आ सकती है। कांच की खाली बोतल और नारियल का छिलका फेंकने के बजाय इस आसान ट्रिक से मनी प्लांट को बेहतर तरीके से संभाला और बड़ा किया जा सकता है।

मनी प्लांट के लिए काम आएगा नारियल का छिलका

अगर आपने मनी प्लांट को मिट्टी के बजाय पानी में लगाया है, तो उसकी बेल को सहारा देने के लिए नारियल के सूखे छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल का छिलका बेल की जड़ें पकड़ने में मदद करता है और इससे जड़ें बोतल में व्यवस्थित तरीके से रखा जा सकता है। इसके लिए छिलके को साफ करके अच्छी तरह सुखा लें।

बेल पर ऐसे लपेटें नारियल का छिलका

मनी प्लांट की बेल को नारियल के छिलके से हल्के हाथों से लपेटें। इसे बहुत कसकर न बांधें, क्योंकि बेल को बढ़ने के लिए जगह चाहिए। कोशिश करें कि छिलका बेल को सहारा दे और जड़ों या तने पर दबाव न पड़े। यह तरीका खासकर लंबी बेल वाले मनी प्लांट में उपयोगी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- Natural Liquid Fertilizer: बारिश में पौधों पर मंडराते कीटों का होगा सफाया! घर पर बनाएं ये नेचुरल लिक्विड फर्टिलाइजर

कांच की बोतल में ऐसे लगाएं पौधा

View post on Instagram

अब तैयार बेल को कांच की साफ बोतल में रखें और उसमें इतना साफ पानी डालें कि मनी प्लांट की जड़ें पानी में रहें। पत्तियों को पानी में डुबोने से बचें। बोतल को ऐसी जगह रखें जहां पौधे को अच्छी लेकिन सीधी तेज धूप से बची हुई रोशनी मिलती रहे। इससे पौधे की ग्रोथ के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा।

हर 15-20 दिन में बदलें पानी

पानी में लगे मनी प्लांट के लिए साफ पानी जरूरी है। बोतल का पानी हर 15 से 20 दिन में बदलें और पानी बदलते समय बोतल के अंदर जमा गंदगी भी साफ कर दें। अगर पानी जल्दी गंदा हो रहा है या बदबू आने लगे, तो इसे पहले ही बदल दें। पीली या सड़ी हुई जड़ों को भी समय-समय पर काटकर अलग करते रहें।

इसे भी पढ़ें- गार्डनिंग प्लांटर में एक चुटकी बेकिंग सोडा डालते ही दिखा ऐसा कमाल, माली भी नहीं बताएगा ये ट्रिक