Monsoon Organic Pesticide: बरसात में पौधों पर कीटों का हमला बढ़ जाता है। जानिए बिना महंगे केमिकल स्प्रे के नीम का तेल, लहसुन-मिर्च का घोल और अन्य आसान ऑर्गेनिक उपाय, जो पौधों को कीटों और फंगल संक्रमण से बचाकर उन्हें हरा-भरा रखने में मदद कर सकते हैं।

बरसात का मौसम पौधों की तेजी से बढ़ने का समय होता है, लेकिन यही मौसम कीटों और फंगल इनफैक्शन का खतरा भी बढ़ा देता है। लगातार नमी के कारण एफिड्स, मिलीबग, व्हाइट फ्लाई और कैटरपिलर जैसे कीड़े पौधों पर तेजी से हमला करते हैं। ऐसे में हर बार महंगे केमिकल स्प्रे खरीदना जरूरी नहीं है। कुछ आसान घरेलू और ऑर्गेनिक उपाय पौधों को सुरक्षित रखने के साथ उनकी ग्रोथ भी बेहतर बनाए रखते हैं। आइए जानते हैं बारिश के मौसम में पौधों को कीटों से बचाने का आसान और असरदार तरीका।

नीम का स्प्रे सबसे असरदार ऑप्शन

नीम के तेल में नेचुरल कीटनाशक गुण पाए जाते हैं। इसे पानी में मिलाकर पौधों की पत्तियों के ऊपर और नीचे हल्का स्प्रे करें। यह एफिड्स, व्हाइट फ्लाई और कई अन्य कीटों को दूर रखने में मदद करता है। नियमित अंतराल पर इसका इस्तेमाल करने से पौधे लंबे समय तक सेफ रहते हैं।

लहसुन और हरी मिर्च का घोल करें इस्तेमाल

View post on Instagram

लहसुन और हरी मिर्च में मौजूद नेचुरल फैक्ट कीटों को पौधों से दूर रखने में मदद करते हैं। इनका हल्का घोल बनाकर छिड़काव करने से पत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले कई छोटे कीट कम हो सकते हैं। यह पूरी तरह ऑर्गेनिक ऑप्शन माना जाता है।

इसे भी पढ़ें- Old Bathtub Planter Ideas: पुराने टब को फेंके नहीं डेकोर कर बनाएं गार्डन के लिए खूबसूरत प्लांटर्स

पानी जमा न होने दें

गमलों या क्यारियों में लंबे समय तक पानी जमा रहने से फंगस और कीट तेजी से पनपते हैं। इसलिए पौधों में अच्छी ड्रेनेज व्यवस्था रखें ताकि एक्स्ट्रा पानी आसानी से बाहर निकल सके और जड़ें स्वस्थ रहें।

इनफैक्टेड पत्तियों को तुरंत हटाएं

यदि किसी पौधे की पत्तियों पर कीट या फंगल इनफैक्टेड दिखाई दे तो उन्हें तुरंत काटकर अलग कर दें। इससे इनफैक्शन दूसरे पौधों तक फैलने की संभावना काफी कम हो जाती है और पूरा गार्डन सेफ रहता है।

सुबह के समय ही स्प्रे करें

ऑर्गेनिक स्प्रे का छिड़काव सुबह या हल्की धूप के समय करना बेहतर माना जाता है। इससे घोल पत्तियों पर अच्छी तरह काम करता है और बारिश होने से पहले अपना प्रभाव दिखा सकता है। तेज धूप या बारिश के दौरान स्प्रे करने से उसका असर कम हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- Slaked lime Benefits: महंगे खाद की नहीं पड़ेगी जरूरत, पौधों में कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए डालें ये सफेद चीज