Neem Vs Sarso Khali: नीम की खली और सरसों की खली दोनों ही ऑर्गेनिक खाद हैं, लेकिन काम अलग है। नीम की खली कीट नियंत्रण और मिट्टी सुधार के लिए बेस्ट है, जबकि सरसों की खली पौधों की तेज ग्रोथ और हरियाली बढ़ाती है। सही इस्तेमाल से गार्डन रहेगा हेल्दी।

Neem Khali Vs Sarso Khali: घर की गार्डनिंग हो या किचन गार्डन, पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए सही खाद का चुनना बहुत जरूरी होता है। इनमें सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली दो खलियां हैं, एक नीम की खली और दूसरी सरसों की खली। दोनों ही ऑर्गेनिक होती हैं, लेकिन इनके फायदे, काम करने का तरीका और उपयोग अलग-अलग है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि मिट्टी और पौधों के लिए इनमें से कौन ज्यादा बेहतर है। बहुत से लोग इसे लेकर कंफ्यूज रहते हैं, कि कौन सा खली किस पौधे और मिट्टी में कब डालें? तो चलिए जानते हैं।

नीम की खली क्या है और इसके फायदे

  • नीम की खली नीम के बीजों से तेल निकालने के बाद बचा अवशेष होती है।
  • यह नेचुरल कीटनाशक की तरह काम करती है।
  • मिट्टी में मौजूद हानिकारक कीड़े, दीमक और फंगस को खत्म करती है।
  • मिट्टी की सेहत सुधारती है और लंबे समय तक असर दिखाती है।
  • नाइट्रोजन धीरे-धीरे रिलीज करती है, जिससे पौधों की ग्रोथ बनी रहती है।
  • नीम की खली खासतौर पर उन पौधों के लिए फायदेमंद है जिनमें कीड़े जल्दी लगते हैं, जैसे गुलाब, सब्जियां और फलदार पौधे।

इसे भी पढ़ें- ऑर्गेनिक गार्डनिंग क्या है? बिना केमिकल कैसे उगाएं पौधे?

सरसों की खली क्या है और इसके फायदे

  • सरसों की खली सरसों के बीज से तेल निकालने के बाद मिलती है।
  • इसमें नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम भरपूर होता है।
  • यह पौधों की तेज ग्रोथ और हरियाली बढ़ाती है।
  • फूल और पत्तियां ज्यादा घनी और बड़ी बनती हैं।
  • कमजोर या धीमी ग्रोथ वाले पौधों के लिए यह तुरंत असर दिखाती है।
  • हालांकि, सरसों की खली को सीधे ज्यादा मात्रा में डालने से जड़ें जल सकती हैं, इसलिए इसे हमेशा भिगोकर या कम्पोस्ट करके इस्तेमाल करना चाहिए।

मिट्टी के लिए कौन बेहतर है?

  • मिट्टी की लंबी उम्र और कीट से बचाने के लिए- नीम की खली
  • मिट्टी में तुरंत पोषण और फास्ट ग्रोथ के लिए- सरसों की खली

पौधों के लिए बेस्ट कौन?

  • अगर आपके पौधों में कीड़े, फंगस या बार-बार बीमारी लगती है, तो नीम की खली बेस्ट है।
  • अगर पौधे कमजोर हैं और तेजी से बढ़ाना चाहते हैं, तो सरसों की खली बेहतर रहेगी।
  • सबसे अच्छा तरीका है, दोनों को बारी-बारी या कम मात्रा में मिलाकर इस्तेमाल करें, इससे मिट्टी भी हेल्दी रहेगी और पौधे भी तेजी से बढ़ेंगे।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली-NCR जैसी हवा? लगाएं ये 10 एयर प्यूरीफायर से भी पावरफुल स्मॉग में बढ़ने वाले पौधे