Nursery Plant Care Tips: नर्सरी से लाने के बाद पौधा सूख जाता है? जानें 5 आम गलतियां जैसे ओवरवॉटरिंग, गलत जगह रखना और तुरंत रीपॉटिंग, जिनसे बचकर पौधे को रखें हरा-भरा और स्वस्थ।

अगर आप नर्सरी से हरे भरे पौधे लाकर घर में लगाते हैं और वह सूख जाता है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। आप ऐसे अकेले नहीं हैं, जिसके साथ ऐसा होता है। नर्सरी से पौधा लाना जितना आसान होता है, उसे हरा भरा रखना उतना ही चैलेंजिंग। कुछ छोटी-छोटी गलतियां पौधे को सूखा (Plant Drying Reasons) बना देती हैं। अगर आप चाहते हैं कि नर्सरी से लाने के बाद आपका पौधा हमेशा हरा भरा रहे और सूखे नहीं, तो माली की बताई इन 5 गलतियों को करने से बचें।

रीपॉटिंग तुरंत करना

घर में पौधा लाने के बाद उसे तुरंत बाद नए गमले में लगाने की गलती ना करें। आपके करीब 4 से 5 दिन इंतजार करना चाहिए। ऐसा करने से पौधा एडजस्ट हो जाता है और रीपॉटिंग करने के दौरान समस्या नहीं होती। 

View post on Instagram

जरूरत से ज्यादा पानी देना

अगर आप घर में नया पौधा लगा रहे हैं, तो उसे बार-बार पानी देने से बचें। जब मिट्टी सूखने लगे, तभी पानी देना चाहिए। ओवरवॉटरिंग की वजह से पौधा सूख सकता है। 

और पढ़ें: लोहे का रद्दी पिंजरा बनेगा महंगा डेकोर पीस, ₹0 में ऐसे दें घर को रॉयल लुक

सही लाइटिंग में पौधा न रखना

जब भी आप प्लांट लगा रहे हैं, तो उसके बारे में माली से जानकारी जरूर लें। पौधे को सही लाइट कई बार न मिलने के कारण भी वो जल्दी खराब हो जाते हैं। कुछ पौधों को अधिक धूप चाहिए होती है, वहीं कुछ को छांव। अगर आप इस बात का ध्यान रखेंगे, तो पौधा लगाने के बाद वह सुखेगा नहीं।

ज्यादा खाद देना

जब आप नर्सरी से पौधा खरीदते हैं, तो माली खाद भी देता है। अगर आप यह सोचते हैं कि ज्यादा खाद देने से पौधे की अच्छी ग्रोथ होगी, तो आप गलत हैं। नया पौधा पहले से ही पोषक तत्व से भरी मिट्टी में लगा होता है। अगर रीपॉटिंग करने के बाद फिर से खाद डाल देंगे, तो वह जल भी सकता है। आपके करीब 2 से 3 हफ्ते का इंतजार करने के बाद ही खाद डालनी चाहिए।

टेम्परेचर गड़बड़ होना

जब आप नर्सरी से घर में पौधा ला रहे हैं, तो उसे अचानक से छांव में या तेज धूप में बिल्कुल ना रखें। नर्सरी के वातावरण के अनुसार ही घर का वातावरण एडजस्ट करें और पौधे लगाएं।

और पढ़ें: Terrace Garden Plants: टेरेस पर बनाएं हाइड्रोपोनिक्स गार्डन, आसानी से ग्रो होंगे 5 प्लांट