Balcony Vertical Garden: पुरानी 2 लीटर पेप्सी या कोल्ड ड्रिंक बोतल से (2 Lit Bottle Garden Ideas) घर पर बनाएं खूबसूरत वर्टिकल गार्डन। जानें DIY बनाने का आसान तरीका, जरूरी सामान और छोटी जगह में ज्यादा पौधे उगाने के टिप्स।
गर्मियों में ज्यादातर घरों में पेप्सी कोला जैसा कोल्डड्रिंक की बड़ी बोतल आती है और खाली हो जाने के बाद उन्हें अक्सर फेंक दिया जाता है। अगर आपके घर में भी 2 लीटर की 4 से 5 बोतल पड़ी हैं, तो उससे बालकनी में खूबसूरत वर्टिकल गार्डन तैयार किया जा सकता है। जानिए कैसे प्लास्टिक बोतल से सिंपल ट्रिक की मदद से वर्टिकल गार्डन तैयार किया जा सकता है।
वर्टिकल गार्डन बनाने के लिए जरूरी सामान
- 2 लीटर की खाली पेप्सी या कोल्ड ड्रिंक बोतल
- कटर या कैंची
- रस्सी या मजबूत वायर
- मिट्टी
- खाद
- छोटे पौधे या बीज
- मार्कर
और पढ़ें: Bori Planter: ₹10 की बोरी से बनाएं खूबसूरत DIY प्लांटर, गर्मी में पौधों की होगी बेहतर केयर
वार्टिकल गार्डन बनाने के सिंपल टिप्स
- सबसे पहले 2 लीटर की बोतल को अच्छी तरीके से धोकर सुखा लें। अब मार्कर की मदद से बोतल के बीच में एक ट्रायंगल शेप का कट लगाएं। इसी हिस्से में आपको मिट्टी भरनी है और पौधा लगाना है।
- इसके बाद बोतल के नीचे हिस्से में 3 से 4 छेद करें ताकि एक्स्ट्रा पानी आसानी से निकल जाए। बोतल के दोनों किनारो पर भी छोटे छेद करें, जहां से रस्सी या वायर डालकर आप इसे बालकनी की दीवार में टांग सकें।
- बोतल में मिट्टी भरने से पहले इसमें थोड़ा कंकर डालें और उसके बाद फिर मिट्टी और खाद का मिक्सर भरे।
- इसमें आप अपने पसंद के पौधे लगा सकते हैं। आप चाहे तो धनिया, पुदीना, पालक, तुलसी, एलोवेरा या मनी प्लांट जैसे छोटे पौधे लगाएं। इससे वर्टिकल बालकनी बेहद खूबसूरत दिखाई देगी।
- अगर आप मल्टी लेयर वर्टिकल गार्डन बनाना चाहते हैं, तो करीब 4 से 5 बोतल को एक-एक करके इसमें फ्लावर प्लांट लगाएंगे, तो यह और भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई देगी।
और पढ़ें: Plastic Water Bottle DIY: गार्डनिंग का नया अंदाज, 20रु पानी की बोतल से बनाएं प्लांटर
