- Home
- Lifestyle
- Gardening
- Recycle Plastic Bottle Waste: पुरानी बोतलों को दें नया जीवन, बनाएं क्यूट प्लास्टिक प्लांटर्स
Recycle Plastic Bottle Waste: पुरानी बोतलों को दें नया जीवन, बनाएं क्यूट प्लास्टिक प्लांटर्स
Recycle Plastic Bottle Planters: पुरानी प्लास्टिक बोतल या डब्बों से घर पर बनाएं यूनिक खूबसूरत प्लांटर्स। जानें हैंगिंग प्लांटर, एनिमल प्लांटर और वर्टिकल प्लांटर बनाने के आसान आइडियाज, जो आशियाने को देंगे फ्रेश-एस्थेटिक लुक।

इनडोर प्लांट घर को फ्रेश रखने के साथ सुंदरता में भी चार चांद लगाते हैं। बाजार में सेरेमिक से लेकर टेरोकोटा या सीमेंट पर प्लांटर की ढेरों वैरायटीज मिल जाएंगी, लेकिन हर बार 500-600रु. खर्च कर इसे खरीदना जेब एलाऊ नहीं करता है। ऐसे में क्यों न कुछ अलग करते हुए प्लास्टिक बोतल से प्लास्टिक डब्बों से घर में DIY Planter तैयार किए जाएं, यहां देखें ऐसे ही यूनिक आइडियाज जो कोजी-एस्थेटिक लुक देने के साथ आशियाने की खूबसूरती सौ गुना ज्यादा बढ़ा देंगे।

प्लास्टिक बोतल एनिमल प्लांटर
छोटी-बड़ी कई सारी बोतलों को आपस में जोड़कर बनाए गए एनिमल प्लांटर बहुत ही प्यारे लगते हैं। स्टोर रूम में कई सारी खाली बोतलें पड़ी हैं तो आप इस तरह के पॉट्स तैयार कर सकती हैं। इसके लिए बोतलों को अलग-अलग शेप में काटकर एक-दूसरे से जोड़ दें और पेंट की मदद से एनिमल फेस बनाएं। अब इन्हें कील या फिर सिलकॉन टेप की हेल्प से दीवार पर चिपकाएं। इन प्लंटर्स में गेदा, गुलदाऊदी या छोटे प्रजाति वाले फ्लावर प्लांट लगा सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Silver Jhumka Payal: झुमका गिरा रे सीधे पांव में ! इयररिंग्स स्टाइल 7 चांदी पायल ट्रेंड
प्लास्टिक बॉक्स प्लांटर
किचन से लेकर सामान रखने के लिए घरों में प्लास्टिक डिब्बों का इस्तेमाल होता है। अगर कई सारे बॉक्सेस खराब हो चुके हैं तो इनकी मदद से आप हैंगिंग वर्टिकल प्लांटर तैयार कर सकती हैं। डिब्बों को कलर स्प्रे से रंगने के बाद मनपसंदीदा डिजाइन बना लें। अंदर की तरफ जल निकासी के लिए छेद करें और रस्सी की मदद से लटका दें। इनमें आप पुदीना, तुलसी, या कम पानी वाले सेक्युलेंट लगा सकते हैं। यह उन जगहों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है, जहां पर जगह की कमी है। ये इनडोर बालकनी से छत के लिए परफेक्ट विकल्प है।
प्लास्टिक बोतल स्मॉल इनडोर प्लांटर
अगर आप इनडोर प्लांटर की तलाश में हैं तो 10-10रु. वाली छोटी वाली बोतल से इस तरह के पॉट्स तैयार कर सकती हैं। सबसे पहले बोतलों को आधे-आधे हिस्से में काटकर किनारों से शार्प लुक दें, अब इसमें मनपसंदीदा डिजाइन बनाकर बेस में जल निकासी के लिए छेद कर दें। आखिर में एक्रालिक पेंट की मदद से खूबसूरत चित्र बनाकर लुक कंप्लीट करें। इस तरह के पौधों में जगह कम होती है, इसलिए ऐसे ही पौधे लगाएं, जिनकी जड़े ज्यादा मोटी न हो।
ये भी पढ़ें- Self Watering Plants: 15 दिनों तक काम करेगा ऑटोमैटिक सिस्टम ! घर पर बनाएं प्लांट ‘वॉटर बैंक’
हैंगिंग इनडोर प्लांटर
आप चाहे तो प्लास्टिक बोतल से Unique Hanging Planter बना सकते हैं। ऊपर बताई गए तरीके के अनुसार प्लास्टिक बोतल को शार्प कोनों संग आधा काट लें, अब मशीन या किसी नुकील चीज से किनारों पर छेद करते हुए रस्सी बांधने की जगह बनाएं। मनपसंद पेंट कर सूखने रख दें, आखिर में सेक्युलेंट या फिर वाइन बेल लगाकर लुक कंप्लीट करें।
प्लास्टिक बोतल क्यूट प्लांटर
20रु. वाली प्लास्टिक बोतल से इस तरह का क्यूट टॉय प्लांटर भी बनाया जा सकता है। इसके लिए 6-7 बोतलों को आधा काटर अलग-अलग रंग में पेंट करके एक-दूसरे से जोड़ दें। ट्रेन जैसा लुक देने के लिए बोतल की निचली सतह में पेंट कर डिजाइन बनाएं और हॉट गन की हेल्प से उल्टा चिपका दें। इसमें आप सेक्युलेंट, या वॉटर प्लांट उगा सकते हैं।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.