Rice Water Fertilizer: चावल का पानी पौधों में डालने से क्या फायदे होते हैं, इसमें कौन-से खास न्यूट्रिएंट्स होते हैं और 20 से 48 घंटे रखकर इस्तेमाल करने से क्या असर पड़ता है, जानें आसान तरीके से।

पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए उसमें कई तरीके के फर्टिलाइजर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बालकनी में पौधों को हरा-भरा रखने के लिए आप सस्ता फर्टिलाइजर भी इस्तेमाल कर सकते हैं? जी हां! चावल धोने के बाद बचा हुआ पानी फेंकने की गलती ना करें। ये नेचुरल टॉनिक की तरह काम करता है। अगर इस पानी को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो यह ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। 

चावल के पानी में पाए जाने वाले न्यूट्रीएंट्स

जब आप चावल को रगड़ रगड़ कर साफ करते हैं, तो इसके तत्व पानी में आ जाते हैं। चावल में निम्नलिखित पोषक तत्व होते हैं।

  • स्टार्च
  • थोड़ा नाइट्रोजन
  • फॉस्फोरस
  • पोटैशियम
  • बी विटामिन्स
  • मिनरल्स
  • अमीनो एसिड्स

48 घंटे तक चावल का पानी रखने से क्या फायदा होता है? 

अगर आप चावल के पानी को तुरंत पौधों में डालेंगे, तो भी यह फायदेमंद साबित होगा लेकिन अगर आप इसे 20 से 48 घंटे तक रखने के बाद इस्तेमाल करेंगे, तो इसमें फर्मेंटेशन हो जाएगा।

View post on Instagram
  •  48 घंटे तकचावल के पानी को कांच के जार में भर कर रख दें और ऊपर से एक कपड़ा बांधे। ऐसा करने से फर्मेंटेशन का प्रोसेस चालू हो जाएगा। फर्मेंटेड चावल का पानी जड़ों के आस-पास माइक्रोब्स की एक्टिविटी को बढ़ाता है, जिससे मिट्टी की क्वालिटी अच्छी होती है।
  • चावल के पानी में मौजूद स्टार्च और मिनरल्स पौधे को एनर्जी देने का काम करते हैं, जिससे की पत्तियां और तने तेजी से बढ़ते हैं।
  • पौधे में हरियाली नहीं दिख रही है, तो महीने में 1 से 2 बार चावल का पानी पौधों में डालना चाहिए।
  •  पानी में मौजूद माइक्रोब्स मिट्टी की क्वालिटी को बेहतर बनाते हैं, जिससे कि पौधा तेजी से बढ़ता भी है और मजबूत होता है।

और पढ़ें: 10 Fragrant Indoor Plants: मानसून में घर से आ रही अजीब सी बदबू, एयरफ्रेशनर नहीं लगाएं ये 10 खुशबूदार पौधे

चावल का पानी कैसे डालें? 

जब कांच के जार में चावल का पानी फर्मेंट हो जाए, तो एक गिलास पानी को करीब एक बाल्टी पानी में मिलाएं। अब इसे हफ्ते या महीने में 1 से 2 बार डालें। पानी को पौधे में स्प्रे नहीं करना है और ना ही बहुत ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करना है।

और पढ़ें: Monsoon Hanging Flower Plants: मानसून में होम डेकोर के लिए हैंगिंग प्लांटर्स में लगाएं फूल खिलने वाले 5 पौधे