Rubber Plants Secret Care Tips: क्या तेज गर्मी में आपके रबर प्लांट की ग्रोथ रुक गई है? नई पत्तियां नहीं आ रहीं और पौधा कमजोर दिख रहा है? जानें 5 सीक्रेट केयर टिप्स जो गर्मियों में रबर प्लांट को स्वस्थ, हरा-भरा और तेजी से बढ़ने में मदद कर सकती हैं। सही पानी, रोशनी और खाद का तरीका भी जानें।
रबर प्लांट अपनी चमकदार और लंबी-चौड़ी पत्तियों के कारण घरों और ऑफिसों को खूबसूरत बनाता है। हालांकि, गर्मियों में तेज धूप, बढ़ा हुआ तापमान और नमी की कमी इसकी ग्रोथ को रोक सकती है। कई बार पौधे की नई पत्तियां आना बंद हो जाती हैं और पुरानी पत्तियां मुरझाने लगती हैं। ऐसे में कुछ खास देखभाल के तरीके अपनाकर आप अपने रबर प्लांट को फिर से हरा-भरा और तेजी से बढ़ने वाला बना सकते हैं।

सही जगह पर रखें रबर प्लांट गर्मियों में रबर प्लांट को ऐसी जगह रखें जहां उसे तेज सीधी धूप न मिले। सुबह की हल्की धूप या ब्राइट इंडायरेक्ट लाइट इसके लिए बेस्ट है। अधिक तेज धूप पत्तियों को जला सकती है और पौधे की ग्रोथ धीमी कर सकती है।

पानी देने का सही तरीका अपनाएं
रबर प्लांट को जरूरत के अनुसार ही पानी दें। मिट्टी की ऊपरी परत सूखने पर ही सिंचाई करें। बहुत ज्यादा पानी देने से जड़ें सड़ सकती हैं, जबकि कम पानी मिलने पर पौधा सूख सकता है। गर्मियों में मिट्टी की नमी का ध्यान रखें।
पत्तियों की सफाई करते रहें
धूल जमा होने से पत्तियां ठीक तरह से धूप नहीं ले पातीं। सप्ताह में एक बार मुलायम कपड़े से पत्तियों को साफ करें। साफ पत्तियां अच्छी लाइट लेती हैं, जिससे पौधे की ग्रोथ और स्वास्थ्य दोनों में सुधार होता है।
इसे भी पढ़ें- Rice-Daal Water Fertilizer: चावल-दाल को धोकर पानी फेंके नहीं, पौधे की ग्रोथ के लिए यूं करें इस्तेमाल
नमी बनाए रखना है जरूरी

तेज गर्मी में वातावरण की नमी कम हो जाती है। रबर प्लांट को स्वस्थ रखने के लिए इसके आसपास हल्की नमी बनाए रखें। आप पौधे के पास पानी से भरी ट्रे रख सकते हैं या सुबह के समय हल्का मिस्टिंग कर सकते हैं। इससे पत्तियां ताजा और चमकदार बनी रहती हैं।
खाद से बढ़ाएं नई ग्रोथ
गर्मियों का मौसम रबर प्लांट की ग्रोथ का समय होता है। महीने में एक बार बैलेंस्ड लिक्विड फर्टिलाइजर देने से पौधे को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इससे नई पत्तियां तेजी से निकलती हैं और पौधा घना व आकर्षक दिखाई देता है।
इसे भी पढ़ें- Litchi Peel Fertilizer: नाइट्रोजन और कैल्शियम से भरपूर लीची के छिलके, सूखे पौधों में भी भर देंगे नई जान
