Plant Repotting Tips: क्या आपका पौधा सही से ग्रो नहीं कर रहा? जानिए 5 ऐसे संकेत, जो बताते हैं कि अब प्लांट को रीपॉट करने का समय आ गया है। रूट्स, मिट्टी और ग्रोथ से जुड़े जरूरी संकेत यहां पढ़ें।
गमले में पौधा लगाने के बाद अगर आप उसे यूं ही छोड़ देते हैं, तो उसकी ग्रोथ रुक सकती है। अगर आपका पसंदीदा पौधा तेजी से बढ़ नहीं रहा है या फिर पानी देने के बाद भी मुरझाया हुआ है, तो हो सकता है कि उसे रिपॉटिंग की जरूरत हो। पौधों की जड़ों को बढ़ने की जगह जब नहीं मिलती है, तो पौधे की ग्रोथ रुक जाती है। आइए जानते हैं ऐसे कौन से संकेत हैं, जिसे देखने के बाद आपको पौधे को नए गमले में शिफ्ट कर देना चाहिए।
ड्रेनेज होल से बाहर निकलती जड़े
अगर गमले में पौधा लगाने के कुछ समय बाद नीचे की तरफ ड्रेनेज होल से जड़े दिखाई देने लगे, तो समझ जाएं कि पौधे की जड़ों को फैलने के लिए स्थान नहीं मिल रहा है। इसी कारण वो ड्रेनेज होल से बाहर आ रही है। इस कंडीशन को रूट बाउंड कहा जाता है। ऐसे में अगर पौधे को रीपॉट न किया जाए, तो यह ग्रोथ नहीं करता।
मिट्टी का कुछ समय बाद सूख जाना
अगर आप पौधे में नियमित रूप से पानी दे रहे हैं लेकिन मिट्टी कुछ ही घंटे में सूख जाती है, तो इसकी वजह यह है कि जड़ों ने पूरे गमले में स्थान बना लिया है। ऐसे में मिट्टी में जड़े फैल जाती हैं और वह पानी रोक नहीं पाती। इस स्थिति में भी आपको रिपॉटिंग की जरूरत है।
जड़ों का मिट्टी के ऊपर दिखना
कई बार आपने देखा होगा कि पौधे में मिट्टी के ऊपरी स्थान पर जड़े उभरने लगती हैं। यह संकेत है कि गमला छोटा पड़ चुका है और उसे अब नए गमले की जरूरत है। जड़ों को फैलने के लिए अधिक स्पेस की जरूरत होती है और जब इन्हें स्पेस नहीं मिलता है, तो यह मिट्टी के ऊपर आ जाती हैं। आपको पौधे के हिसाब से बड़े गमले का चुनाव करना चाहिए।
नई पत्तियों की ग्रोथ रुकना
अगर पौधा लंबे समय से लगा है लेकिन उसमें फिर भी नहीं पत्तियां नहीं आ रही हैं, तो हो सकता है की जड़ों को पर्याप्त जगह और पोषण नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में आपको गमला बदल देना चाहिए। पौधे को नई मिट्टी और पोषक तत्व देने से उसमे ग्रोथ होगी।
और पढ़ें: रबर प्लांट की कटिंग से जड़ें नहीं आ रहीं? इन आसान टिप्स से बढ़ेगी ग्रोथ
