Balcony Garden Ideas for Small Spaces: छोटी बालकनी में स्मॉल गार्डन (Small Garden) बनाना आसान है। सही लो-मेंटेनेंस प्लांट्स (Low Maintenance Plants) चुनकर आप बिना ज्यादा समय लगाए हरियाली का आनंद ले सकती हैं।

आजकल शहरों में जगह की कमी के कारण बड़ा गार्डन बनाना हर किसी के लिए पॉसिबल नहीं होता। लेकिन अगर आपके घर में छोटी-सी बालकनी भी है, तो आप वहां एक खूबसूरत स्मॉल गार्डन (Small Garden) तैयार कर सकती हैं। इससे न केवल घर का माहौल फ्रेश और पॉजिटिव रहता है, बल्कि मेंटल पीस और हेल्दी लाइफस्टाइल को भी बढ़ावा मिलता है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए बहुत ज्यादा समय या मेहनत की जरूरत नहीं, बस सही लो-मेंटेनेंस प्लांट्स (Low Maintenance Plants) चुनने होते हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाएं बालकनी में छोटा गार्डन और कौन-से पौधे इसके लिए बेहतर हैं।

बालकनी में स्मॉल गार्डन बनाने की आसान शुरुआत

सबसे पहले अपनी बालकनी में आने वाली धूप और हवा को समझें। कुछ पौधों को फुल सनलाइट चाहिए, तो कुछ शेड में भी अच्छे से बढ़ते हैं। इसके बाद जगह के अनुसार पॉट्स (Pots), हैंगिंग प्लांटर्स (Hanging Planters) या वर्टिकल गार्डन स्टैंड (Vertical Garden Stand) चुनें। अगर स्पेस कम है, तो दीवार पर प्लांटर लगाना या रेलिंग पर छोटे गमले टांगना अच्छा विकल्प होता है। मिट्टी में ऑर्गेनिक कंपोस्ट (Organic Compost) मिलाने से पौधे लंबे समय तक हेल्दी रहते हैं और ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती।

और पढ़ें - थर्मोजेनेसिस प्लांट से सजाएं घर, 1 डिग्री सर्दी में भी लगेगी गर्मी

कम मेहनत में शानदार हरियाली देगा स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट (Snake Plant) उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो गार्डनिंग में नए हैं। यह पौधा कम पानी में भी आसानी से जीवित रहता है और कम रोशनी में भी बढ़ सकता है। इसकी लंबी हरी पत्तियां बालकनी को मॉडर्न और क्लीन लुक देती हैं। खास बात यह है कि यह एयर क्वालिटी सुधारने में भी मदद करता है, इसलिए इसे घर के आसपास रखना फायदेमंद माना जाता है।

आसानी से छोटे पॉट में लगेगा मनी प्लांट 

अगर आप सजावटी और तेजी से बढ़ने वाला पौधा चाहती हैं, तो मनी प्लांट (Money Plant) जरूर लगाएं। इसे गमले, पानी की बोतल या हैंगिंग बास्केट में आसानी से उगाया जा सकता है। यह ज्यादा देखभाल नहीं मांगता और नियमित हल्की पानी देने से ही हरा-भरा रहता है। इसकी बेलें बालकनी की दीवारों को खूबसूरत लुक देती हैं।

डेकोरेशन में लगाएं एलोवेरा प्लांट

एलोवेरा (Aloe Vera) एक ऐसा पौधा है जो कम पानी में भी अच्छी तरह बढ़ता है और हेल्थ-बेनिफिट्स के लिए जाना जाता है। इसे धूप वाली जगह पर रखें और जरूरत पड़ने पर ही पानी दें। बालकनी में यह प्लांट ग्रीन टच देने के साथ-साथ स्किन केयर के काम भी आ सकता है।

और पढ़ें - सीड्स कैसे स्टोर करें? गार्डनिंग से पहले जानें 5 हैक

छोटे और स्टाइलिश सक्युलेंट्स प्लांट

अगर आपके पास बहुत कम जगह है, तो सक्युलेंट्स (Succulents) सबसे अच्छे विकल्प हैं। ये छोटे साइज के होते हैं और कम पानी में लंबे समय तक टिके रहते हैं। इन्हें छोटे डेकोरेटिव पॉट्स में लगाकर बालकनी को ट्रेंडी लुक दिया जा सकता है।

पॉजिटिविटी और फ्रेशनेस के लिए लगाएं तुलसी

भारतीय घरों में तुलसी (Tulsi Plant) का खास महत्व है। इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती और थोड़ी धूप मिलने पर यह अच्छी तरह बढ़ता है। बालकनी में इसे रखने से एनवायरमेंट में फ्रेशनेस बनी रहती है और आप चाहें तो इसकी पत्तियों का उपयोग भी कर सकती हैं।

स्मॉल गार्डन को खूबसूरत बनाने की टिप्स

बालकनी गार्डन को आकर्षक बनाने के लिए सिर्फ पौधे ही नहीं, बल्कि उनकी सजावट भी जरूरी है। अलग-अलग साइज के पॉट्स का इस्तेमाल करें, कुछ रंगीन प्लांटर्स जोड़ें और छोटे गार्डन लाइट्स (Garden Lights) लगाएं। चाहें तो एक छोटा बैठने का कोना बनाकर इसे रिलैक्सेशन स्पेस में बदल सकती हैं।