Kitchen Waste DIY: क्या किचन वेस्ट से पौधों की ग्रोथ बेहतर हो सकती है? क्या फल और सब्जियों के छिलकों से गार्डनिंग मिट्टी को ज्यादा उपजाऊ बनाया जा सकता है? अंडे के छिलकों का सही इस्तेमाल क्या है? क्या अंडे के छिलके पौधों को ताकत देते हैं? गर्मियों में मिट्टी को उपजाऊ बनाने के स्मार्ट और आसान टिप्स जानें।
गर्मियों के मौसम में किचन से निकलने वाला फल, सब्जियों और अंडों का छिलके को लोग अक्सर बेकार समझकर फेंक देते हैं, जबकि यही वेस्ट गार्डनिंग मिट्टी को ज्यादा उपजाऊ बनाने का आसान और स्मार्ट तरीका बन सकता है। इन नेचुरल चीजों में कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और ऑर्गेनिक एलिमेंट्स मौजूद होते हैं, जो मिट्टी की क्वालिटी को सुधारने और पौधों की बेहतर ग्रोथ देने में मदद करते हैं। सही तरीके से यूज करने पर घर के गमलों और किचन गार्डन की मिट्टी ज्यादा उपजाऊ बन सकती है और पौधे तेजी से बढ़ सकते हैं।

फलों के छिलकों से बनाएं नेचुरल कम्पोस्ट

केले, पपीता, तरबूज, आम और सेब जैसे फलों के छिलकों में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन्हें सीधे मिट्टी में डालने की बजाय छोटे टुकड़ों में काट लें। अब किसी डिब्बे या बाल्टी में सूखी पत्तियां, थोड़ा सूखा मिट्टी डालें और ये छिलके डालकर ढक दें। कुछ दिनों बाद यह कम्पोस्ट बन जाएगा। इस कंपोस्ट को मिट्टी में मिलाने से पौधों को ऑर्गेनिक पोषण मिलता है और मिट्टी ज्यादा मुलायम भी बनी रहती है।
सब्जियों के छिलकों से बढ़ाएं मिट्टी की ताकत
आलू, लौकी, टमाटर, गाजर, खीरा और कद्दू जैसी सब्जियों के छिलके भी गार्डनिंग के लिए उपयोगी होते हैं। इन छिलकों को धूप में हल्का सुखाकर पीस सकते हैं या कम्पोस्ट पिट में डाल सकते हैं। सब्जियों के वेस्ट से तैयार सामग्री मिट्टी में ऑर्गेनिक मैटर बढ़ाती है। इससे मिट्टी की नमी लंबे समय तक बनी रहती है और पौधों की जड़ों को बेहतर वातावरण मिलता है।
अंडे के छिलकों से दें कैल्शियम बूस्ट
अंडों के छिलकों में भरपूर कैल्शियम पाया जाता है, जो पौधों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सबसे पहले अंडों के छिलकों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें। इसके बाद इन्हें मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को गमले की मिट्टी में मिलाने से पौधों को एक्स्ट्रा कैल्शियम मिलता है। खासतौर पर टमाटर, मिर्च और फूल वाले पौधों के लिए यह तरीका उपयोगी माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- Disposable Cup Gardening: डिस्पोजल ग्लास-कप को फेंके नहीं, मानसून गार्डनिंग के लिए लगाएं 5 सीड्स
किचन वेस्ट लेयरिंग टेकनीक अपनाएं

अगर आप मिट्टी को ज्यादा उपजाऊ बनाना चाहते हैं तो लेयरिंग टेकनीक यूज कर सकते हैं। इसके लिए सबसे नीचे सूखी पत्तियां रखें, फिर फल और सब्जियों के छिलके डालें। इसके ऊपर थोड़ी मिट्टी और फिर सूखी सामग्री की परत लगाएं। कुछ समय बाद ये मिश्रण धीरे-धीरे मिट्टी में मिलकर पोषक तत्वों से भरपूर खाद का रूप ले सकता है। इससे मिट्टी की क्वालिटी बेहतर होती है और पौधों की ग्रोथ में मदद मिलती है। गर्मियों में मिट्टी की नमी बनाए रखने का स्मार्ट तरीका गर्म मौसम में मिट्टी जल्दी सूख जाती है, इसलिए किचन वेस्ट कम्पोस्ट को मिट्टी की ऊपरी परत में हल्का मिलाया जा सकता है। इससे मिट्टी की नमी लंबे समय तक बनी रह सकती है।
इसे भी पढ़ें- Aquatic Flower Plants: घर के कबाड़ से बन जाएगा लग्जरी मिनी पॉन्ड, पुराने ड्रम में लगाएं ये 5 खिलने वाले पौधे
