Repotting Tips: गार्डनिंग करने के हैं, शौकीन तो आपको इसके बारे में हर बात जाननी चाहिए। जिसमें से एक है, मिट्टी का बदलना। गमले की मिट्टी को साल में एक बार बदलना चाहिए। इसके पीछे एक साइंस है, आइए बताते हैं।

Gardening Soil Maintenance: बालकनी हो या फिर लॉन गमले में फ्लावर, शो प्लांट लगाने का शौक अमूमन हर किसी को होता है। लेकिन कुछ लोग प्लांट लगाकर गमले में भूल जाते हैं। वहीं, कुछ लोग हैं, जो उसमें खाद डालते रहते हैं। लेकिन बहुत ही कम लोग होते हैं, जो साल या डढ़े साल पर एक बार प्लांट की मिट्टी बदलते हैं और ऐसे ही लोगों का प्लांट कभी मरता नहीं है। वो सदा हरा-भरा और फल-फूल से लदा होता है। तो चलिए जानते हैं कि गमले की मिट्टी क्यों बदलनी चाहिए?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मिट्टी बदलना क्यों जरूरी है?

गमले में प्लांट की जड़ एक सीमित जगह पर जाकर टिक जाती है, उसे आगे बढ़ने का स्पेस नहीं मिलता है। मिट्टी के अंदर के सभी Nutrients ( (नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटैशियम आदि) प्लांट खींच लेते हैं। जिसकी वजह से मिट्टी खाली हो जाती है और प्लांट को फूड और बढ़ने का स्पेस नहीं मिलने की वजह से वो कमजोर दिखने लगते हैं। कई बार तो सूख भी जाते हैं।

मिट्टी सख्त हो जाती है

लंबे समय तक पानी देने से मिट्टी कड़ी हो जाती है और रुट को हवा व पानी नहीं मिल पाता। नई मिट्टी पौधों की जड़ों को सांस लेने में मदद करती है।

मिट्टी में फंगस और कीड़े बढ़ जाते हैं

पुरानी मिट्टी में fungus gnats, white fungus, या छोटे कीड़े पैदा हो जाते हैं। मिट्टी बदलने से पौधा इंफेक्शन से बचता है।

और पढ़ें: सिर्फ 15 दिनों में तैयार होती हैं ये 5 सब्जियां, लगाएं और लें ऑर्गेनिक स्वाद

सॉल्ट बढ़ने लगता है

फर्टिलाइजर और पानी में मौजूद सॉल्ट मिट्टी में जमा होने लगता है और मिट्टी जहरीली होने लगती है। इससे पत्तियां पीली, जड़ें सड़ने लगती हैं।

कब बदलनी चाहिए मिट्टी?

मिट्टी को हर 12-18 महीने में बदल देनी चाहिए। अगर मिट्टी में कीड़े या फंगस नजर आने लगे तो भी उसे बदल देना चाहिए।

कैसे मिट्टी बदले?

अगर आपके पास ऑप्शन है कि नई मिट्टी ला सकते हैं, तो आप पुरानी मिट्टी को हटाकर इसका इस्तेमाल करें।40 प्रतिशत मिट्टी लें, 30 प्रतिशत कंपोस्ट डालें। इसके अलावा 10 प्रतिशत नीम खली मिलाएं। 5 प्रतिशत बोन मिल और 10 प्रतिशत कोकोपीट डालें। अच्छे से मिलाकर गमले में भरें। इसके साथ ही जो प्लांट लगा रहे हैं, उसकी रूट कटिंग भी करें।

पुरानी मिट्टी को नई मिट्टी बनाने के लिए सबसे पहले उसे दो से 4 दिन धूप में सुखाएं। फिर कंपोस्ट, बोन मिल, कोको पीट और नीम खली मिलाकर नई मिट्टी तैयार कर लें।

इसे भी पढ़ें: 10 Plants For Beginners: पहली बार कर रहे हैं गार्डनिंग? लगाएं ये 10 इजी प्लांट्स