Wooden Planter Craft Ideas: लिविंग रूम को ग्रीन कॉर्नर कैसे बनाएं? घर पर लकड़ी के पट्टों से प्लांटर कैसे तैयार करें ? इनमें से कौन सा DIY वुडन प्लांटर घर को देगा लग्जरी लुक ? जानिए इस आर्टिकल में।
Wooden Planter Ideas: घर में पौधे लगाने का मन करता है, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी कम जगह देती है तो ये आर्टिकल खासकर आपके लिए हैं। जहां हम लेकर आए हैं वॉल माउंटेड वुडन ब्लॉक प्लांटर आइडियाज, जो न केवल स्पेस बचाते हैं बल्कि वर्सेटाइल लुक भी देते हैं। यहां चेक करें ऐसी 6 डिजाइन जो स्टाइल संग मॉडर्न क्लास दोनों देंगे। खास बात है कि इन्हें ज्यादा मशक्कत किए बिना घर पर DIY तरीके से तैयार किया जा सकता है।


मल्टी टियर वुडन शेल्फ प्लांटर
अगर आप ज्यादा तामझाम नहीं पसंद करती हैं तो लकड़ी के पट्टों की मदद से खूबसूरत प्लांटर बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए मजबूत लकड़ी को 4 छोटे-छोटे पट्टे में काट लें। अब उन्हें बारी-बारी से बाएं-दाएं तरफ स्क्रू-और एल-क्लैम्फ्स की हेल्फ से जोड़ दें। लग्जरी फील देने के लिए डार्क चॉकलेट कलर से पेंट करें। आप चाहें तो छोटी LED स्ट्रिप लगाकर इसे अट्रेक्टिव बनाएं, ये लिविंग रूम और गार्डन के लिए बेस्ट है।
कौन से पौधे लगाएं ?-
चूंकि इस शेल्फ में स्पेस ज्यादा है, ऐसे में आप बेल वाले पौधे जैसे मनी प्लांट, स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स रख सकते हैं।

इंटरलॉकिंग स्क्वायर प्लांटर शेल्फ
यह मॉडर्न-सिमेट्रिकल डिजाइन वाला वुडन प्लांटर हैं, जहां दो चौकेर लाइन आपस में इंटरलॉक तरीके से जुड़े हुए हैं। अगर आप घने पौधे लगाने की सोच रहे हैं तो इसे बना सकते हैं। तैयार करने के लिए मजबूत शीशम या सागवान की लकड़ी लें और उन्हें लंबे, चौकोर और वर्टिकल फॉर्मेट में काट लें, अब इन्हें आपस में जोड़कर फ्रेम तैयार करें। बीच में सपोर्ट देने के लिए बड़ा सा लंबा वुडन ब्लॉक लें और शेल्फ के अलग-अलग कंपार्टमेंट में जोड़ दें। आखिर में डार्क नेचुरल वुड कलर से पेंट कर दें।
कौन से पौधे लगाएं ?
यह शेल्फ थोड़ी सी चौड़ी है, ऐसे में आप फैलने वाले पौधे जैसे स्पाइडर प्लांट, सिन्क्रोमियम या फिर गेंदा-गुलाब लगा सकते हैं।
ये भी पढ़ें-Planter Stand Wooden Table Design: स्मार्ट होम के लिए स्लिम डिजाइन, कार्ट करें 6 मॉडर्न प्लांटर टेबल
मिनिमल अल्टरनेटिंग वुडन प्लांटर
यह प्लांटर बहुत ही सिंपल, सोबर और क्लीन है, जो जापानी वुडन आर्ट से इंस्पायर्ड है। इसमें एक सीधे वुडन बेस पर छोटे-छोटे शेल्फ बनाए जाते हैं। इसे तैयार करने के लिए स्मूद फिनिश वाला लकड़ी का पट्टा लें और बराबर-दूरी नापकर छोटे-छोटे वर्टिकल ब्लॉक बनाएं, दोनों को एक-दूसरे से अटैच करने के लिए कीलों का इस्तेमाल करें। लास्ट में नेचुरल रंग से कलर कर दें।
कौन से पौधे लगाएं ?
इसमें आप स्नैक प्लांट, पेपरोमिया और जेट प्लांट बहुत प्यारे लगते हैं।
ये भी पढ़ें- Modern TV Unit Design: मेहमान पूछेंगे सीक्रेट, छोटे हॉल के लिए वॉल टीवी यूनिट डिजाइन
स्टैजर्ज क्यूब वुडन प्लांटर
यह जिग जैग स्टाइल वुडन प्लांटर है, जो ओपन शेल्फ के साथ आता है। इसे तैयार करने के लिए लकाड़ी के तख्तों को एक साज में काटकर बॉक्स जैसा लुक दें, ध्यान रहे कि इनका आगे वाला हिस्सा थोड़ा शार्प हो। अब इन क्यूब्स को आपस में स्क्रू या फेवीकोल की मदद से सीढ़ीनुमा पैटर्न में जोड़ें। दीवार पर टांगने के लिए ड्रिल की मदद से छेद कर फिक्स करें।
ट्राइंगल शेप वुडन प्लांटर
यह प्लांटर शेल्फ बनाने के लिए आप लकड़ी के सिरों को 30-60 डिग्री कोण पर काट लें, ताकि ये जुड़ने पर खूबसूरत लगे। सबसे पहले बाहरी डायमंड शेप ढांचा तैयार करें और लकड़ी क जोड़ों पर फेविकोल लगाकर स्कू से ट्राई करें। अब अंदर की तरफ सीधे-सीधे लकड़ी के ब्लॉक्स फिट करें। आखिर में सैंडपेपर से घिसकर वुड पालिश या वर्निश लगा दें, इससे चमक बरकरार रहती है।
जिग-जैग लाइटनिंग शेल्फ
अगर आप कम जगह में कुछ यूनिक चाहते हैं तो जिग-जैग लाइटनिंग शेल्फ खरीदें। इसे बनाने के लिए लकड़ी के तख्त को 45 डिग्री एंगल पर काटना होगा, ताकि अटैच होने पर वह Z शेप दें। इसमें सीधे तख्ते के छोर पर दूसरे तख्ते को तिरछा कर जोड़ दें। अब दीवार पर लगाने के लिए फ्लोटिंग शेल्फ ब्रैकट्स बनाएं। इसमें हल्के और लाइटवेट पौधे जैासे फर्न, इंग्लिश आईवी और सेकुलेंट ज्यादा प्यारे लगते हैं।
