सार
Harmful Bathroom Products: बाथरूम हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है, लेकिन यहां रखी कुछ चीजें हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। अगर आप इन 3 चीजों का सही इस्तेमाल और देखभाल नहीं करते हैं, तो ये बैक्टीरिया और फंगस इनमें अपना घर बन सकती हैं। आइए जानते हैं कि कौन-सी चीजें बाथरूम में रखने से नुकसान हो सकता है और इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल करने का उपाय।
1. टूथब्रश (Toothbrush) – बैक्टीरिया का घर!
- इसके अलावा 2-3 महीनें में टूथब्रश के ब्रेसल्स में बैक्टीरिया और फंगस घर बनाने लगते हैं और ये खराब भी हो जाते हैं, जिससे आपके ओरल हेल्थ को खतरा हो सकता है।
- ऐसे में टूथब्रश को बाथरूम से बाहर रखें और हमेशा सूखे स्थान पर स्टोर करें।
- इसे हर 2-3 महीने में टूथब्रश बदलें।
- ब्रश को इस्तेमाल के बाद अच्छे से धोकर सुखाएं और ढक्कन में बंद करके न रखें।
2. माउथवॉश (Mouthwash) – दांतों के लिए खतरनाक?
माउथवॉश का इस्तेमाल मुंह की सफाई के लिए किया जाता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल से यह नुकसानदायक हो सकता है।
क्या खतरा है?
- कुछ माउथवॉश में अल्कोहल और केमिकल होते हैं, जो लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर मुंह की नैचुरल बैक्टीरियल बैलेंस को खराब कर सकते हैं।
- ज्यादा इस्तेमाल से मसूड़ों में जलन, मुंह सूखना और दांतों की सड़न हो सकती है।
- अगर इसे सही से बंद करके नहीं रखा गया तो यह बैक्टीरिया का घर बन सकता है।
क्या करें?
- माउथवॉश का हर रोज इस्तेमाल न करें, बल्कि डेंटिस्ट की सलाह के अनुसार हफ्ते में 2-3 बार ही इस्तेमाल करें।
- अगर माउथवॉश का उपयोग कर रहे हैं तो बोतल को अच्छी तरह बंद करें और बाथरूम के बाहर स्टोर करें।
3. शेविंग रेजर – 6-7 बार से ज्यादा इस्तेमाल खतरनाक!
शेविंग रेजर को बार-बार इस्तेमाल करने से यह बैक्टीरिया और फंगस का कारण बन सकता है।
शेविंग रेजर क्यों खतरनाक है?
- पुराना और गंदा रेजर त्वचा में कट, इन्फेक्शन और रेजर बर्न का कारण बन सकता है।
- लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर ब्लेड जंग (Rust) लग सकता है, जिससे त्वचा पर जलन और फोड़े-फुंसी हो सकती है।
- शेविंग के दौरान अगर हल्की खरोंच भी आ जाए तो संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
क्या करें?
- रेजर को 6-7 बार इस्तेमाल करने के बाद फेंक दें।
- इस्तेमाल के बाद रेजर को अच्छी तरह धोकर सुखाएं और नमी वाले बाथरूम में न रखें।
- डिस्पोजेबल रेजर का इस्तेमाल करें या रिप्लेसमेंट ब्लेड वाले रेजर चुनें।