हर कोई पूछेगा ग्लोइंग स्किन का राज, सर्दियों में लगाएं गाजर फेस पैक
गाजर फेस पैक: गाजर फेस पैक त्वचा में मौजूद मृत कोशिकाओं को हटाकर आपके चेहरे पर चमक और निखार लाता है।

सर्दियों में गाजर खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। गाजर की सब्जी, पकोड़े, हलवा आदि कई तरह की रेसिपी बनाकर खा सकते हैं।

गाजर सेहत के लिए ही नहीं, हमारी त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा होता है, क्या आप जानते हैं? खासतौर पर स्किन केयर में गाजर को शामिल कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो हमारी त्वचा को चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं चमकदार त्वचा पाने के लिए घर पर गाजर का फेस पैक कैसे बनाएं।
मुल्तानी मिट्टी और गाजर फेस पैक:
अगर आपके चेहरे पर बहुत ज्यादा मुंहासे हैं तो उसे दूर करने के लिए गाजर के रस और गुलाब जल में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाकर उस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और लगभग 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। अगर आप इसे हफ्ते में 1-2 बार करते हैं, तो पिंपल्स कम हो जाएंगे और चेहरा खूबसूरत दिखेगा।
शहद और गाजर फेस पैक:
अगर आपका चेहरा रूखा है तो यह फेस पैक जरूर आपकी मदद करेगा। इसके लिए गाजर को कद्दूकस करके उसमें एक चम्मच शहद और कच्चा दूध मिलाकर अच्छी तरह मिला लें और इसे चेहरे पर लगाकर लगभग 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इसे हफ्ते में 1-2 बार करने से चेहरे का रूखापन दूर हो जाएगा और चेहरा चमकदार बनेगा।
चावल का आटा और गाजर फेस पैक:
इसे बनाने के लिए सबसे पहले चावल के आटे में गाजर का पेस्ट और कच्चा दूध मिलाकर अच्छी तरह मिला लें और उस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ी सी हल्दी भी मिला सकते हैं। फिर 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। यह फेस पैक आपके चेहरे की झुर्रियों को दूर करके चेहरे को निखार देगा।
दही और गाजर फेस पैक:
इस फेस पैक के लिए 2 चम्मच दही में थोड़ा सा गाजर का रस मिला लें, फिर इसमें अंडे का सफेद भाग मिलाकर अच्छी तरह मिला लें और इसे अपने चेहरे पर लगाकर लगभग 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में एक बार इस फेस पैक को लगाने से चेहरे पर निखार आएगा।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.