MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal flood vulnerability
Top 10 Morning News
Nepal Flash Flood
Nepal Flash Flood
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Movie Review & Release
BRICS Summit 2026
Pakistan Hospital Fire
US Iran Sanctions
US Visa Interview Halt
Awarapan 2 Box Office Collection
Assam Crime
Montana Family Shooting
Global News Snapshot
Roorkee Double Murder
US-Iran Tensions
Toxic Advance Booking
LPG Cylinder New Rule
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • एग्जाम, कंपटीटिव और फैमिली प्रेशर की वजह से छात्रों का बिगड़ रहा मेंटल हेल्थ, टेंशन से निपटने में ये 7 टिप्स करेगी मदद

एग्जाम, कंपटीटिव और फैमिली प्रेशर की वजह से छात्रों का बिगड़ रहा मेंटल हेल्थ, टेंशन से निपटने में ये 7 टिप्स करेगी मदद

mental health tips for students:आज के दौर में छात्रों पर एग्जाम और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर ज्यादा प्रेशर बढ़ गया है। इतना ही नहीं माता-पिता की अपेक्षाओं की वजह से भी वो टेंशन में रहते हैं। जिसकी वजह से उनका मानिसक स्वास्थ्य खराब हो जाते हैं।

3 Min read
Author : Nitu Kumari
| Updated : May 03 2023, 09:08 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Getty

हमारे यहां सफलता का पैमाना शानदार ग्रेड के रूप में माना जाता है। उन्हें पाने के लिए एक छात्र अक्सर चिंता, तनाव और कई मामलों में अवसाद से गुजरता है।हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि हर साल परीक्षा के पहले और बाद में बड़ी संख्या में छात्र चिंता और तनाव से पीड़ित होते हैं। उनमें से ज्यादातर तैयारी के लंबे घंटों और भविष्य को लेकर अनिश्चितता के कारण बर्नआउट का शिकार होते हैं। एग्जाम के बाद तनाव से निपटने के लिए काउंसलिंग की जरूरत होती है। कई बार तो दवाओं की जरूरत पड़ जाती है। इतना ही नहीं कई बार तो वो एग्जाम का रिजल्ट अच्छा नहीं आता है तो सुसाइड कर लेते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : Getty

दिमाग को ब्रेक की होती है जरूरत

दिन भर पढ़ाई, माता-पिता का दबाव, असफलता का डर, मनोरंजन से दूरी कई चीजें होती हैं तो छात्रों के मानिसक स्वास्थ्य (mental health) प्रभावित करता है। छात्र अक्सर एक परीक्षा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपने जीवन के अन्य पहलुओं का त्याग करते हैं। इस तथ्य को नहीं भूलना चाहिए कि हमारे दिमाग को ब्रेक की जरूरत होती है। यह 24X7 काम नहीं कर सकता। तस्वीर उस वक्त और खराब हो जाती है जब एग्जाम में परिणाम उम्मीद के अनुसार नहीं होता। ऐसे में वो खुद को अटका हुआ महसूस करते हैं फिर से उसी रुटीन में चले जाते हैं।

35
Image Credit : Getty

इमोशनल सपोर्ट की कमी

गुड मेंटल हेल्थ कई कारकों पर निर्भर करता है। सबसे अहम है इमोशनल सपोर्ट। यदि किसी के पास यहै तो अच्छा मानसिक स्वास्थ्य कई कारकों पर निर्भर करता है और सबसे महत्वपूर्ण भावनात्मक समर्थन है। यदि किसी के पास तो यह मन, शरीर और आत्मा के स्वस्थ विकास को सुनिश्चित करता है। कई छात्र अपने माता-पिता से दूर रहते हैं (परीक्षा की तैयारी के लिए किसी दूसरे शहर में) या अगर वे अपने माता-पिता के साथ रह रहे हैं, तो वे अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण शायद ही उनसे बातचीत करते हैं। यह उन्हें इमोशनल सपोर्ट से वंचित करता है। इससे छात्रों को कई बार अकेलापन महसूस होता है। जिसकी वजह से वो ज्यादा शराब पीने लगते हैं। सिगरेट पीने लगते हैं।इंटरनेट ब्राउज़िंग या फिर सेक्स में रूचि लेने लगते हैं।

45
Image Credit : Getty

असफलता के लिए कोई तैयारी नहीं

हमारे एजुकेशन सिस्टम में हमें असफलता के लिए तैयार नहीं करती है। हमें यह कोई नहीं बताता कि अगर प्लान ए फेल हो जाए तो प्लान बी क्या होगा। जब कोई छात्र असफल होता है तो उसे लगता है कि यह उसके लिए दुनिया का अंत है। वे शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से भारी तनाव में आ जाते हैं।

55
Image Credit : Getty

परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों के गुड मेंटल हेल्थ के लिए कुछ सुझाव यहां दिए गए हैं-

1. एक शेड्यूल बनाएं जो आपके शरीर और दिमाग के प्रदर्शन को बढ़ाता है।

2.छोटे-छोटे ब्रेक लेकर अपने शरीर और दिमाग को तरोताजा करें। हर 1-2 घंटे में 15 से 20 मिनट का छोटा ब्रेक आपके शरीर में एनर्जी देने में मदद कर सकता है।

3.पौष्टिक भोजन करें और हर रात कम से कम आठ घंटे की अच्छी नींद लें।

4. लंबी पढ़ाई का सेशन एक्सरसाइज का मौका नहीं देता है। जिसकी वजह से शरीर सुस्त हो जाता है। मन निगेटिव रिएक्शन देने लगता है। इसलिए कुछ वक्त फिजिकल एक्टिविटी के लिए निकालें।

5. पढ़ाई और खेलकूद में एक संतुलन बनाएं।

6.इमोशनल सपोर्ट के लिए अपनों से बार-बार बातें करते रहें।

7.अवास्तविक उम्मीदों से दूर रहें। मेहनत करें और जो होगा उसे मानने के लिए खुद को तैयार करें। ये सोचेंगे कि सबकुछ अच्छा होगा।

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Water Diet: 15 दिन सिर्फ पानी पीकर 20 किलो घटाया, अब 'पेंगुइन' की तरह चलती है महिला, दिमाग पर हुआ बुरा असर
Recommended image2
नाखूनों पर सफेद निशान क्यों पड़ते हैं? वजह कैल्शियम की कमी है या कुछ और, जानें सच
Recommended image3
₹1.8 लाख सैलरी, ₹80 हजार SIP फिर भी ICU में खाली जेब! इस शख्स की कहानी ने चौंकाया
Recommended image4
Brain Health: रील्स देख-देखकर दिमाग हो रहा है खोखला? नई रिसर्च ने खोली सबकी आंखें
Recommended image5
रिफाइंड या सरसों तेल खरीदते समय MRP देख खुश न हों! पैकेट पर जरूर देखें ये 7 चीजें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved