- Home
- Lifestyle
- Health
- नारियल और नींबू पानी कर सकता है किडनी खराब, फल-सब्जियों के जूस से हो सकता है अल्सर, जानें सेवन के नियम
नारियल और नींबू पानी कर सकता है किडनी खराब, फल-सब्जियों के जूस से हो सकता है अल्सर, जानें सेवन के नियम
नारियल पानी, नींबू पानी और फल-सब्जियों का जूस सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन कुछ स्थिति में यह किडनी को खराब कर सकता है। पेट में अल्सर बनने की वजह बन सकती है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह और सेवन करने का सही तरीका।

कच्चे फलों और सब्जियों का जूस ज्यादा पीने से किडनी से जुड़ी बीमारी और अल्सर की वजह बन सकती है, ये मानना हेल्थ एक्सपर्ट का है। उनका कहना है कि सही जानकारी नहीं होने की वजह से हम फलों और सब्जियों के गलत कॉम्बिनेशन ले लेते हैं और उनका जूस बना कर पी लेते हैं। लेकिन यह शरीर को डिटॉक्स करने की बजाए बीमार बना देता है। इससे शरीर में टॉक्सिन्स की मात्रा में इजाफा होने लगता है।

कितनी मात्रा है खतरनाक
हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि हार्ट, डायबिटीज और आर्थराइटिस से पीड़ित लोगों को बिना जानकारी के जूस नहीं पीना चाहिए। ये सेहत पर गलत असर डालते हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने बताया कि नींबू में विटामिन सी के अलावा पोटेशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। नारियल पानी में भी पोटेशियम और फॉस्फोरस की अधिकता होती है। दिन में अगर इसका सेवन एक बार करते हैं तब तो ठीक है। लेकिन अगर आप 2 से 3 बार इसे लेते हैं तो भी यह शरीर के लिए गलत कर सकता है। इसका सीधा असर किडनी पर होता है।
सिट्रस फ्रूट के साथ ऑक्सालेट से भरपूर फूड लेने से 'खतरा'
अगर आपको भी पालक , चुकंदर या पत्तेदार सब्जियों को खट्टे फलों के साथ जूस बनाकर पीना पसंद है तो तुरंत बंद कर देना चाहिए। यह किडनी को नुकसान पहुंचाता है। विटामिन सी से भरपूर फल शरीर में ऑक्सलेट की मात्रा को बढ़ा देते हैं। अधिक मात्रा में इसे पीने से शरीर में ऑक्सालेट क्रिस्टल बनने लगते हैं जो किडनी में जाकर जमा हो जाते हैं। जिससे किडनी की बीमारी या पथरी हो सकती है।
बीज समेत जूस ना बनाएं
डायबिटीज या फिर मोटापे को दूर रखने के लिए कई लोग करेले या लौकी का जूस बनाकर पीते हैं। कई सब्जियों को उसके बीज समेत मिक्सी में डालकर जूस बना लेते हैं। यह पाचन तंत्र के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं होता है। इससे अल्सर होने की आशंका बढ़ जाती है। खाने से पहले जूस लें, खाने के बाद इसका सेवन बिल्कुल सही नहीं होता है।
बिना वर्कआउट इनका सेवन बंद कीजिए
अगर आप एक्सरसाइज फ्रेंडली नहीं और केले या फिर कीवी का स्मूदी बनाकर पी रहे हैं तो इसे भी बंद करना होगा। इससे यूरिक एसिड बढ़ जाता है। जिससे पैरों में, एड़ियों में दर्द बढ़ जाता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.