पुरुषों से दोगुना तेजी से बढ़ता है महिलाओं का वजन, जानें इसकी 8 सबसे कॉमन वजह
हेल्थ डेस्क : महिलाओं का वजन पुरुषों की तुलना में ज्यादा तेज और जल्दी बढ़ता है, लेकिन क्या आपने सोचा है कि इसके पीछे की वजह क्या है? अगर नहीं तो आज हम आपको बताते 8 से सामान्य कारण जिनकी वजह से महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ता है...
-1679821119163.jpg)
हार्मोन में बदलाव
महिलाओं के हार्मोन पुरुषों की तुलना में तेजी से बढ़ते हैं। खासकर पीरियड और गर्भावस्था के दौरान हार्मोन में तेजी से बदलाव आता है, जिसके चलते महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ता है।

पोस्ट प्रेगनेंसी वेट गेन
प्रेगनेंसी के बाद भी महिलाओं का वजन कम नहीं होता है, क्योंकि डिलीवरी के बाद वो खाना-पान में ध्यान नहीं दे पाती और कई बार कम खाने की वजह से वजन बढ़ने लगता है।
ओवर ईटिंग
कई बार देखा जाता है कि महिलाएं खाना बनाते समय ही खाती रहती हैं या बच्चों का बचा हुआ खाना भी खुद खा लेती है। ऐसे में वह जाने अनजाने में ओवरईटिंग कर लेती हैं, जिससे उनका वजन बढ़ने लगता है।
फिजिकल एक्टिविटी कम होना
महिलाओं को लगता है कि घर के काम करने से उनकी फिजिकल एक्टिविटी हो जाती है। जिसके चलते वह व्यायाम नहीं करती। यही उनके वजन बढ़ने का एक कारण है। घर के काम के अलावा महिलाओं को खुद अपने लिए 30 से 45 मिनट का समय निकालना चाहिए, जिसमें वह व्यायाम कर सकें।
मेडिकल कंडीशन
महिलाओं की मेडिकल कंडीशन पुरुषों से अलग होती है। जैसे पीसीओएस या पीसीओडी की समस्या होना महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ाता है। इस तरह की समस्याएं पुरुषों को नहीं होती है।
तनाव
एक रिसर्च के अनुसार पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा तनावग्रस्त होती हैं। उनमें एंजाइटी, डिप्रेशन की समस्या ज्यादा होती है और तनाव में इंसान ज्यादा खाने लगता है, जिससे वेट गेन होने लगता है।
नींद की कमी
कई महिलाएं घर का पूरा काम करती है और उसके बाद बच्चों को देखभाल करना, सुबह जल्दी उठना। जिसके चलते कई बार वह नींद पूरी नहीं कर पाती और नींद पूरी नहीं होने की वजह से मेटाबॉलिज्म कमजोर हो जाता है और वजन बढ़ने लगता है।
मेनोपॉज
45 से 50 साल की उम्र के बीच महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ता है, क्योंकि मेनोपॉज के दौरान उनके शरीर में कई बदलाव होते हैं और पीरियड रुकने की वजह से उनका वजन भी पुरुषों की तुलना में ज्यादा तेजी से बढ़ता है।
और पढ़ें- कोविड और H3N2 इन्फ्लुएंजा का डबल अटैक कितना खतरनाक, क्या हैं बचने के उपाय ?
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.