MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • Sneeze Holding Risks: जबरदस्ती छींक रोकते हैं? हो सकता है लकवा या ब्रेन हैमरेज

Sneeze Holding Risks: जबरदस्ती छींक रोकते हैं? हो सकता है लकवा या ब्रेन हैमरेज

Holding Back Sneeze Health Risks and Side Effects: छींक आने पर उसे रोकना नहीं चाहिए। इसके क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं, यहां जानिए।

2 Min read
Author : Shivangi Chauhan
Published : Jun 14 2025, 08:13 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
छींकना एक सुरक्षा कवच
Image Credit : Getty

छींकना एक सुरक्षा कवच

आमतौर पर जुकाम होने पर बार-बार छींक आती है। इसके अलावा, धूल आदि से एलर्जी के कारण भी कुछ लोगों को छींक आ सकती है। हर किसी के छींकने का कारण अलग-अलग हो सकता है। छींकना हमारे शरीर के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है जो शरीर में किसी भी तरह के संक्रमण को रोकता है। जब कोई व्यक्ति छींकता है, तो उसके शरीर में प्रवेश करने की कोशिश करने वाले कीटाणु और धूल के कण 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बाहर निकल जाते हैं। इससे गंभीर संक्रमण से बचा जा सकता है।

25
छींक रोकने से शरीर में बीमारियां
Image Credit : Freepik

छींक रोकने से शरीर में बीमारियां

भले ही छींकना एक अच्छी बात है, लेकिन यह छींकने वाले और उसके आसपास के लोगों के लिए असुविधा का कारण बन सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप छींकने से बचें। छींक रोकने से शरीर में बीमारियां हो सकती हैं। छींकने से शरीर पर जो दबाव पड़ता है, वह कान, दिमाग और गर्दन जैसे अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। इस लेख में हम छींक रोकने के नुकसान के बारे में जानेंगे।

Related Articles

Related image1
No Bread Sandwich: ब्रेड नहीं तो क्या हुआ! मूंग से बनाएं ऐसा सैंडविच जो हेल्थ और टेस्ट दोनों में बेस्ट
Related image2
Benefits of Alum: ब्यूटी केयर से हेल्थ तक जानें फिटकरी के 7 जबरदस्त फायदे
35
कान और आंखों को नुकसान
Image Credit : UNSPLASH

कान और आंखों को नुकसान

छींक रोकने की कोशिश करने से हवा का दबाव अंदर ही फंस जाता है। इस बढ़ते हुए दबाव से आंखों की रक्त वाहिकाएं क्षतिग्रस्त हो सकती हैं, जिससे आंखों को नुकसान पहुंच सकता है।

45
कान के पर्दे फट सकते हैं
Image Credit : our own

कान के पर्दे फट सकते हैं

छींक रोकने से जो हवा का दबाव बनता है, वह कानों सहित अन्य अंगों की तरफ मुड़ सकता है। कानों में यह दबाव बढ़ने से कान के पर्दे फट भी सकते हैं, जिससे बहरापन भी हो सकता है।

55
लकवा मार सकता है
Image Credit : Getty

लकवा मार सकता है

कुछ लोगों को गर्दन में चोट लग सकती है या डायाफ्राम को नुकसान पहुंच सकता है। कई बार दिमाग की नसों में फ्रैक्चर होकर लकवा भी मार सकता है। हालांकि सार्वजनिक जगहों पर छींकना अजीब लग सकता है, लेकिन आप रुमाल से नाक-मुंह ढककर छींक सकते हैं। इसे रोकने की कोई जरूरत नहीं है। आप नाक और मुंह को ढककर भी छींक सकते हैं। ऐसा करना छींक रोकने से बेहतर है।

About the Author

SC
Shivangi Chauhan
शिवांगी चौहान। 2016 से पत्रकारिता की शुरुआत। मीडिया जगत में 9 साल का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़ीं। राइटिंग स्किल में खासतौर पर लाइफस्टाइल डेस्क, फैशन, एंटरटेनमेंट, फूड, ट्रेंडिंग और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर लिखने में दिलचस्पी। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और दैनिक भास्कर जैसे कई मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए इनके पास डिजिटल मीडिया, टीवी न्यूज चैनल फॉर्मेट्स, अखबार और वेब स्टोरी डेस्क का अच्छा अनुभव है। इनसे shivangi.chauhan@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। पत्रकारिता और योग में इन्होंने डबल MA किया हुआ है।
स्वास्थ्य समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ayushman Card List Hospital: मुफ्त इलाज वाले अस्पताल, भर्ती होने से पहले यह जांच लें-बचेगा बिल
Recommended image2
Oral Cancer Symptoms: शरीर में दिखें इस तरह के लक्षण तो हो जाएं अलर्ट
Recommended image3
Budget 2026: बायोफार्मा शक्ति स्कीम क्या है? जानें 10,000 करोड़ की स्कीम की पूरी डिटेल
Recommended image4
आप दवा ले रहे हैं, फिर भी ठीक नहीं हो रहे? आयुर्वेद एक्सपर्ट ने बताई असली वजह
Recommended image5
Health Budget 2026: आयुर्वेद उत्पादों की बढ़ेगी संख्या, स्वास्थ्य आयुष पर बजट में बड़ा अनाउंसमेंट
Related Stories
Recommended image1
No Bread Sandwich: ब्रेड नहीं तो क्या हुआ! मूंग से बनाएं ऐसा सैंडविच जो हेल्थ और टेस्ट दोनों में बेस्ट
Recommended image2
Benefits of Alum: ब्यूटी केयर से हेल्थ तक जानें फिटकरी के 7 जबरदस्त फायदे
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved