- Home
- Lifestyle
- Health
- माइग्रेन ने ली 30 साल की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर की जान, जानें इस बीमारी के जोखिम और लक्षण
माइग्रेन ने ली 30 साल की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर की जान, जानें इस बीमारी के जोखिम और लक्षण
हेल्थ डेस्क: अमेरिकी टिकटॉक स्टार जेहान थॉमस की मौत से उनके लाखों फैंस बेहद दुखी है। पिछले कुछ वक्त से उन्हें माइग्रेन की समस्या थी और इसी के चलते उनकी मौत हुई है। हम आपको बताते हैं इस बीमारी के बारे में और इसके जोखिम और लक्षण क्या है..
-1679469924334.jpg)
कौन है जेहान थॉमस
30 साल की मशहूर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और टिक टॉक स्टार जेहान थॉमस की हाल ही में मौत हो गई। उनके 2 बच्चे इसहाक और एलिजा हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 36.4K फॉलोअर्स हैं। हाल ही में उन्होंने अस्पताल के बिस्तर पर अपने दो बच्चों के साथ लेटा हुआ एक फोटो भी शेयर किया था और बताया था कि 6 दिन से वह हॉस्पिटल में भर्ती है।

2 साल से माइग्रेन से थी परेशान
जेहान थॉमस की मौत के बारे में बात करते हुए उनकी फ्रेंड एलेक्स रीस्ट ने GoFundMe पेज पर उनकी समस्या के बारे में बताया और कहा कि वह लगभग 2 साल से माइग्रेन की समस्या से परेशान थी। जिसे शुरुआत में उन्होंने नजर अंदाज किया, लेकिन जब सिर में असहनीय दर्द होने लगा तो उन्हें अस्पताल में भर्ती भी करना पड़ा।
ऑप्टिक न्यूरिटिस से भी थी परेशान
इतना ही नहीं कुछ हफ्ते पहले एक इंस्टाग्राम पोस्ट में थॉमस ने कहा था वो ऑप्टिक न्यूरिटिस से भी ग्रस्त हैं। जिसका इलाज चल रहा है। ये एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आंखों की नर्व सूज जाती है और मेलिन डैमेज हो जाती है।
क्या होता है माइग्रेन
बता दें कि माइग्रेन सामान्य सिर दर्द से बहुत अलग होता है। यह मूल रूप से एक दिमाग से जुड़ी बीमारी होती है, जिसमें असहनीय सिर दर्द होता है। यह आमतौर पर आधे सिर में होता है लेकिन कभी कबार लोगों को पूरे सिर में भी माइग्रेन का दर्द उठता है।
माइग्रेन क्यों होता है
माइग्रेन दिमाग में नाड़ियों, रसायन और रक्त कोशिकाओं में होने वाले परिवर्तन की वजह से होता है। जिससे सिर में कभी भी दर्द उठ सकता है। इस स्थिति में इंसान को कई बार रोशनी और तेज आवाज से भी दिक्कत होने लगती हैं या फिर उसका जी मिचलाने लगता है और उल्टी आने लगती है।
माइग्रेन के लक्षण
- माइग्रेन की सामान लक्षणों की बात की जाए तो इसमें सिर दर्द का होना सामान्य है।
- इसके अलावा माइग्रेन के समय आंखों में विजुअल डिस्टरबेंस होने लगती है। कई बार मरीजों को धुंधला दिखाई देता है।
- माइग्रेन के दर्द के दौरान उल्टी आना या जी मिचलाना भी आम होता है।
- माइग्रेन की समस्या से पीड़ित लोगों को बहुत ज्यादा प्यास लगती है और बार-बार पेशाब जाने की दिक्कत भी माइग्रेन के मरीजों को होती है।
- माइग्रेन का सबसे आम लक्षण है चिड़चिड़ापन और गुस्सा आना। जब माइग्रेन का दर्द होता है तो मरीज को बहुत ज्यादा गुस्सा आता है और उस चिड़चिड़ापन होता है।
माइग्रेन के जोखिम
माइग्रेन के चार चरण होते हैं- प्रोडोम- इस स्थिति में माइग्रेन होने से कुछ दिन पहले ही शरीर में बदलाव देखने को मिल जाते हैं।
औरा- यह ऐसा चरण है जिसमें आमतौर पर पहले ही या फिर माइग्रेन के दौरान इंसान को परेशानी होने लगती है।
अटैक- यह माइग्रेन की सबसे गंभीर स्थिति है, जिसमें मरीज को माइग्रेन का अटैक आता है और सिर में असहनीय दर्द होने लगता है। इसका प्रभाव 3-4 घंटे से लेकर कई दिनों तक बना रह सकता है और कई बार इस स्थिति में मरीज बेहोश भी हो जाता या फिर उसकी मौत भी हो सकती है।
पोस्ट ड्रोम- पोस्ट ड्रोम माइग्रेन का अंतिम चरण होता है, जिसमें मरीज को तेज आवाज या प्रकाश से भी दिक्कत होने लगती है और कमजोरी और थकान महसूस होती है।
और पढ़ें- Health Tips: शरीर में ओमेगा -3 की है कमी, तो अलार्म बजाएंगे ये 3 साइन, एक है दिल से जुड़ा
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.