MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • चाय पीने के हैं शौकीन तो एक बार जरूर पढ़ें ये खबर, महंगी पड़ सकती है चाय की एक-एक चुस्की

चाय पीने के हैं शौकीन तो एक बार जरूर पढ़ें ये खबर, महंगी पड़ सकती है चाय की एक-एक चुस्की

हेल्थ डेस्क : अगर आप चाय पीने के शौकीन है तो यह खबर आपके लिए है। जी हां, इस खबर को ध्यान से पढ़ लीजिए, क्योंकि यह आपके चाय से जुड़े हर सवाल का जवाब देगी और यह भी बताएगी कि आपको 1 दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए...

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Mar 23 2023, 11:17 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111
Image Credit : google

चाय की चुस्की के अलग-अलग बहाने

हमारे देश में चाय सिर्फ एक ड्रिंक ही नहीं बल्कि एक सेलिब्रेशन है। घर पर कोई मेहमान आ जाए, दोस्तों के साथ टपरी पर जाकर चाय पीना हो, ऑफिस में मूड फ्रेश करना हो, एनर्जी बढ़ानी हो, भूख मिटाना हो सबके लिए एक कप चाय बहुत जरूरी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह एक कप चाय आपके लिए किसी स्लो पॉइजन से कम नहीं है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
211
Image Credit : google

क्या कहती है रिसर्च

अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में चाय पर एक रिसर्च की गई। जिसमें बताया गया कि दूध वाली चाय के हर कप में 40 मिलीग्राम कैफीन होता है और जो लोग इसका ज्यादा सेवन करते हैं वो उसके आदी भी हो सकते हैं। यह एक तरीके का स्लो पॉइजन या नशा भी होता है।

311
Image Credit : google

चाय से जुड़े सवाल

खाली पेट चाय पीने के क्या नुकसान है?

अगर आप सुबह सबसे पहले दूध वाली चाय का सेवन करते हैं, तो इससे मेटाबॉलिज्म सिस्टम खराब हो सकता है, जिससे कब्ज, पेट में ऐंठन और अपच जैसी समस्या हो सकती है।

411
Image Credit : google

1 दिन में कितनी चाय पी जाए?

अक्सर लोगों का सवाल होता है कि चाय हमसे छोड़ी नहीं जाती, लेकिन इसे कम कैसे किया जाए यानी कि 1 दिन में कितनी चाय पी जाए? तो आपको बता दें कि हेल्पलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक सामान्य स्वस्थ व्यक्ति को 1 दिन में केवल 1 से 2 कभी चाय पीनी चाहिए।

511
Image Credit : google

ज्यादा चाय पीने के नुकसान क्या होते हैं?

ज्यादा चाय आपको 8 तरीके की परेशानी दे सकती है। जिसमें- एसिडिटी, ब्लड प्रेशर, अल्सर, डिहाइड्रेशन, कमजोर हड्डियां, नींद की कमी, घबराहट, मुंहासे जैसी समस्या हो सकती है।

611
Image Credit : google

क्या चाय में निकोटिन पाया जाता है?

आपको बता दें कि चाय में निकोटिन होता है, लेकिन बहुत कम मात्रा में और हम चाय का छानकर पीते हैं, ऐसे में इसकी मात्रा और ज्यादा कम हो जाती है।

711
Image Credit : google

दोबारा उबालकर चाय पीना क्या सही है?

अगर आप बार-बार चाय उबालकर पीते हैं तो इस आदत को आज ही सुधार लें, क्योंकि चाय को बार-बार उबालने से इसमें कैंसर बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। साथ ही चाय को दोबारा गर्म करने से टैनिन भी बाहर निकल जाता है, जिससे इसका स्वाद कड़वा हो जाता है। इसलिए कभी भी 15 मिनट से ज्यादा रखी हुई चाय को दोबारा गर्म करके ना पिएं।

811
Image Credit : google

चाय के साथ हमें क्या नहीं खाना चाहिए?

चाय के साथ हमें कभी भी कोई ड्राई फ्रूट्स नहीं खाने चाहिए। इसके अलावा हल्दी से बनी चीजें, नींबू और आयरन युक्त चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

911
Image Credit : google

क्या पाउडर दूध वाली चाय नुकसानदायक है?

अगर आप कभी कबार मिल्क पाउडर वाली चाय पी रहे हैं तो इससे ज्यादा नुकसान नहीं होता। लेकिन अगर आप रोज पाउडर वाले दूध की चाय पीते हैं, तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल और चीनी की मात्रा ज्यादा होती है।

1011
Image Credit : google

क्या चाय पीने के फायदे भी हैं?

जी हां, अगर आप नियमित नियंत्रित मात्रा में चाय का सेवन करते हैं तो इसके कुछ फायदे भी हो सकते हैं। जैसे-

थकावट दूर करना 

इम्यूनिटी को बढ़ाना

मोटापा कम करने में मददगार

माइग्रेन की समस्या को कम करना

आयरन की कमी को दूर करना डाइजेस्टिव सिस्टम को सुधारना

मौसमी बीमारियों से बचाना

1111
Image Credit : google

चाय पीने का सही समय कौन सा है?

आपको बता दें कि सुबह और शाम को नाश्ते के साथ आप एक कप चाय पी सकते हैं। लेकिन कभी भी सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले चाय नहीं पीनी चाहिए, क्योंकि इससे स्लीप डिस्टरबेंस, एंजाइटी और एसिड रिफ्लक्स की समस्या बढ़ जाती है।

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Water Diet: 15 दिन सिर्फ पानी पीकर 20 किलो घटाया, अब 'पेंगुइन' की तरह चलती है महिला, दिमाग पर हुआ बुरा असर
Recommended image2
नाखूनों पर सफेद निशान क्यों पड़ते हैं? वजह कैल्शियम की कमी है या कुछ और, जानें सच
Recommended image3
₹1.8 लाख सैलरी, ₹80 हजार SIP फिर भी ICU में खाली जेब! इस शख्स की कहानी ने चौंकाया
Recommended image4
Brain Health: रील्स देख-देखकर दिमाग हो रहा है खोखला? नई रिसर्च ने खोली सबकी आंखें
Recommended image5
रिफाइंड या सरसों तेल खरीदते समय MRP देख खुश न हों! पैकेट पर जरूर देखें ये 7 चीजें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved