कराटे, ताइक्वांडो, किकबॉक्सिंग, जिउ जित्सु और कुंग फू जैसे मार्शल आर्ट्स न केवल सेल्फ डिफेंस सिखाते हैं, बल्कि शारीरिक और मानसिक फिटनेस को भी बढ़ावा देते हैं। जानें इनके फायदे।

हेल्थ डेस्क: एक्टर सलमान खान 27 दिसंबर को 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। भले ही सलमान खान की उम्र बढ़ रही हो लेकिन उनके शरीर की फिटनेस देख उम्र का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है। सलमान खुद को फिट रखने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज के साथ ही मार्शल आर्ट को बेस्ट ऑप्शन मानते हैं। आइए जानते हैं मार्शल आर्ट शरीर को किस तरह से फायदे पहुंचाती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कराटे से सीखें बैलेंस करना

View post on Instagram

कराटे मार्शल आर्ट्स का ही एक रूप है। कराटे में फिजिकल के साथ ही मेंटल फिटनेस पर ध्यान दिया जाता है। पंच, किक, ब्लॉक टेक्नीक की मदद से सेल्फ सेफ्टी ट्रिक्स सिखाएं जाते हैं। कराटे बच्चे से लेकर बड़ी उम्र में भी सीखा जा सकता है। इससे न सिर्फ बॉडी फ्लेक्सिबल बनती है बल्कि हेल्दी लाइफ जीने में मदद मिलती है।

ताइक्वांडो से बॉडी स्ट्रेचिंग

View post on Instagram

बॉडी फिटनेस के लिए रोजा ताइक्वांडो की प्रैक्टिस बच्चों के लिए अच्छी मानी जाती है। इससे न सिर्फ अच्छी लंबाई बढ़ती है बल्कि शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी में भी सुधार होता है। चूंकि ताइक्वांडो में स्ट्रेचिंग पर जोर दिया जाता है इसलिए शरीर में चोट लगने की संभावना भी कम हो जाती है।

हार्ट हेल्थ के लिए बेस्ट है किकबॉक्सिंग

किकबॉक्सिंग को हाइब्रिड मार्शल आर्ट कहा जा सकता है। किकबॉक्सिंग करने से न सिर्फ स्ट्रेस रिलीज होता है बल्कि हार्ट पर भी बेहतर प्रभाव पड़ता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है और ब्ल फ्लो भी बेहतर होता है। स्ट्रॉन्ग मसल्स के साथ ही वेट लॉस भी होता है।

जिउ जित्सु और कुंग फू

मार्शल आर्ट्स में जिउ जित्सु और कुंग फ़ू भी शामिल है। पैरों की मजबूती के साथ कुंग फ़ू में अटैक किया जाता है। लगातार कुंग फ़ू का अभ्यास करने से पेट का निचला हिस्सा मजबूत होता है। व्यक्ति का सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ता है और जोड़ों की अकड़न भी खत्म होती है।

और पढ़ें: Audio Vs Video बच्चों के ब्रेन डेवलपमेंट के लिए कौन है बेस्ट?