MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • सरोगेसी क्या है? भारत में सरोगेसी के नियम क्या हैं? बिना जाने किया तो हो सकती है दिक्कत

सरोगेसी क्या है? भारत में सरोगेसी के नियम क्या हैं? बिना जाने किया तो हो सकती है दिक्कत

What Is Surrogacy: उपासना को लेकर सोशल मीडिया पर फैली सरोगेसी की अफवाहों पर राम चरण ने लगाई रोक। जानिए सरोगेसी क्या होती है, इसकी प्रक्रिया, प्रकार और भारत में इससे जुड़े कानून क्या कहते हैं। पूरी जानकारी आसान हिंदी में।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Feb 04 2026, 10:32 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
फेक न्यूज पर राम चरण ने लगाया ब्रेक
Image Credit : instagram/@alwaysramcharan, Gemini AI

फेक न्यूज पर राम चरण ने लगाया ब्रेक

सोशल मीडिया पर ये फेक न्यूज वायरल हुई कि उपासना सरोगेसी से मां बनी हैं। इन अफवाहों पर रोक लगाने के लिए राम चरण ने एक फोटो पोस्ट की। उन्होंने डिलीवरी से पहले उपासना के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करके इन बातों पर फुलस्टॉप लगा दिया। इसी वजह से सरोगेसी पर फिर से चर्चा शुरू हो गई है।

25
सरोगेसी क्या होती है?
Image Credit : gemini

सरोगेसी क्या होती है?

सरोगेसी एक ऐसी चिकित्सीय प्रक्रिया है, जो उन दंपतियों के लिए उम्मीद बनकर आती है, जिन्हें प्राकृतिक रूप से संतान सुख नहीं मिल पाता। इस प्रक्रिया में एक महिला, जिसे सरोगेट मदर कहा जाता है, किसी अन्य दंपति के बच्चे को अपने गर्भ में धारण करती है और प्रसव के बाद बच्चे को उसके जैविक माता-पिता को सौंप देती है। यह व्यवस्था आमतौर पर तब अपनाई जाती है, जब महिला का गर्भधारण करना स्वास्थ्य की दृष्टि से संभव या सुरक्षित नहीं होता।

Related Articles

Related image1
Hourglass Figure: लाशों की चर्बी से खूबसूरती का इलाज, 90 लाख तक खर्च कर लड़कियां बन रहीं जवां
Related image2
Oral Cancer Signs: 2 तरह की होती हैं मुंह की गांठें, डॉक्टर की इन बातों को ना करें इग्नोर
35
सरोगेसी की जरूरत क्यों पड़ती है?
Image Credit : our own

सरोगेसी की जरूरत क्यों पड़ती है?

कई बार महिलाओं को ऐसी चिकित्सीय समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिनमें गर्भधारण जानलेवा हो सकता है। कुछ मामलों में गर्भाशय का न होना, बार-बार गर्भपात, गंभीर हार्मोनल समस्या या कैंसर जैसी बीमारियों का इलाज भी कारण बनता है। इसके अलावा, जिन महिलाओं ने लंबा इलाज कराया हो या जिनकी सेहत गर्भावस्था को सहन करने की स्थिति में न हो, उनके लिए सरोगेसी एकमात्र विकल्प बन जाती है।

45
सरोगेसी की प्रक्रिया कैसी होती है?
Image Credit : freepik

सरोगेसी की प्रक्रिया कैसी होती है?

सरोगेसी की शुरुआत विस्तृत मेडिकल जांच से होती है। इसके बाद इच्छुक माता-पिता के अंडाणु और शुक्राणु से लैब में भ्रूण तैयार किया जाता है। इस भ्रूण को सरोगेट मदर के गर्भाशय में प्रत्यारोपित किया जाता है। पूरे गर्भकाल के दौरान सरोगेट महिला डॉक्टरों की निगरानी में रहती है। प्रसव के बाद बच्चे को कानूनी प्रक्रिया के तहत उसके जैविक माता-पिता को सौंप दिया जाता है।

55
सरोगेसी के कितने प्रकार होते हैं?
Image Credit : our own

सरोगेसी के कितने प्रकार होते हैं?

सरोगेसी मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है:

1. जेस्टेशनल सरोगेसी: इसमें सरोगेट महिला का बच्चे से कोई जैविक संबंध नहीं होता। भ्रूण पूरी तरह माता-पिता के अंडाणु और शुक्राणु से तैयार किया जाता है। आज के समय में यही तरीका सबसे ज्यादा अपनाया जाता है।

2. ट्रेडिशनल सरोगेसी: इसमें सरोगेट महिला का अंडाणु उपयोग किया जाता है, जिससे उसका बच्चे से जैविक संबंध बनता है। भारत में इस तरीके को अब लगभग अपनाया नहीं जाता।

भारत में सरोगेसी को लेकर सख्त कानून बनाए गए हैं। व्यावसायिक सरोगेसी पूरी तरह प्रतिबंधित है। केवल परोपकारी (Altruistic) सरोगेसी की अनुमति है, जिसमें कोई आर्थिक लेन-देन नहीं होता। कानून के अनुसार, सरोगेसी केवल करीबी रिश्तेदार के माध्यम से ही की जा सकती है। इसके लिए मेडिकल आवश्यकता, सरकारी अनुमति, रजिस्ट्रेशन और कानूनी दस्तावेज अनिवार्य हैं। इन नियमों का उद्देश्य महिलाओं के शोषण को रोकना और प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
स्वास्थ्य समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
स्ट्रोक का खतरा कम करने का जापानी सीक्रेट, रोज करें बस 15-20 मिनट ये काम
Recommended image2
Hourglass Figure: लाशों की चर्बी से खूबसूरती का इलाज, 90 लाख तक खर्च कर लड़कियां बन रहीं जवां
Recommended image3
Oral Cancer Signs: 2 तरह की होती हैं मुंह की गांठें, डॉक्टर की इन बातों को ना करें इग्नोर
Recommended image4
Health Warning: सिगरेट जैसा ज़हर है आपका पसंदीदा पैकेट फूड! स्टडी ने खोला चौंकाने वाला राज
Recommended image5
Earwax Cancer Test: कान का मैल बताएगा कैंसर का सच? ब्राज़ील की स्टडी ने वैज्ञानिकों को चौंकाया
Related Stories
Recommended image1
Hourglass Figure: लाशों की चर्बी से खूबसूरती का इलाज, 90 लाख तक खर्च कर लड़कियां बन रहीं जवां
Recommended image2
Oral Cancer Signs: 2 तरह की होती हैं मुंह की गांठें, डॉक्टर की इन बातों को ना करें इग्नोर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved