- Home
- Lifestyle
- Health
- खाते ही पॉटी के लिए जाना पड़ता है बाथरूम, तो सुबह खाली पेट खाएं ये 4 फूड्स, पाचन शक्ति होगी मजबूत
खाते ही पॉटी के लिए जाना पड़ता है बाथरूम, तो सुबह खाली पेट खाएं ये 4 फूड्स, पाचन शक्ति होगी मजबूत
हेल्थ डेस्क. खाते ही पेट में दर्द और पॉटी आने जैसी समस्याओं से हर चौथा इंसान पीड़ित है। इसके पीछे वजह पाचन तंत्र ( digestion) का कमजोर होना है। लेकिन इस समस्या से निजात मिल सकता है। आइए बताते हैं कैसे।

हम जो खाते हैं और वो पूरा पच जाए तो समझिए कि पाचन क्रिया ठीक है। लेकिन कमजोर पाचन क्रिया की वजह से खाना पूरा डाइजेस्ट नहीं होता है। ये वेस्ट की तरह शरीर से बाहर निकलने लगता है। जिसकी वजह से तुरंत पेट दर्द या फिर पॉटी लगने लगती है। इतना ही नहीं कमजोर पाचन शक्ति कई तरह की बीमारियों को भी न्योता देता है। लेकिन कई ऐसे फूड्स है जो डाइजेशन पावर को बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट चार चीजों के खाने से पाचन तंत्र (What to eat to boost digestion) को बेहतरीन फायदा मिलता है।

गुनगुने पानी में शहद लें
गुनगुने पानी में शहद सबसे पहले खाली पेट सुबह में लेना चाहिए। यह मेटाबोलिज्म को तेज करने में मदद करता है। पाचन क्रिया को भी दुरुस्त करता है। पेट को साफ करता है।
पपीता का करें सेवन
सुबह खाली पेट पपीता खान से पाचन तंत्र मजबूत होता है। पपीते में पपेन यौगिक तत्व पाया जाता है जो पाचन क्रिया को तेज करने में मदद करता है। इसे रेगुलर खाने से आपके पेट और लिवर के कामकाज ठीक से होते हैं। खाना पचाने में यह मदद करता है।
किशमिश को सुबह की डाइट का बनाए हिस्सा
किशमिश खाली पेट खाने से मेटाबोलिज्म तेज होता है। गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं ह कमजोरी को दूर करता है और सेहत को हेल्दी बनाता है। एक मुट्ठी किशमिश को रात में भिगोकर रख दें और सुबह इसका खाली पेट सेवन करें। कुछ ही दिन में बार-बार पॉटी जाने की समस्या से आजादी मिल जाएगी।
केला है जरूरी
केला आपके पेट और डाइजेशन को ठीक रखने में मदद करता है। केले का फाइबर शरीर की मेटाबोलिक गतिविधियों को तेज करता है। यह पाचन शक्ति को बढ़ाता है। शरीर में एनर्जी भी सप्लाई करता है। इसलिए वर्कआउट या जिम जाने से पहले एक केला जरूर खाना चाहिए।
और पढ़ें:
बंगाल और ओडिशा में इन 2 बीमारियों के शिकार हो रहे हैं बच्चे, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
यूरिन का रंग कैंसर समेत कई बीमारियों का देता है संकेत, जाने हर कलर का राज
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.