MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • यूरिन का रंग कैंसर समेत कई बीमारियों का देता है संकेत, जाने हर कलर का राज

यूरिन का रंग कैंसर समेत कई बीमारियों का देता है संकेत, जाने हर कलर का राज

हेल्थ डेस्क.आपके यूरिन यानी पेशाब का रंग ( Urine Colour) बहुत कुछ बता सकता है कि आपके शरीर के अंदर क्या चल रहा है। गहरे पीले रंग का आमतौर पर मतलब होता है कि आप डिहाइड्रेशन के शिकार है। जबकि लाल रंग का यूरिन कैंसर का संकेत दे सकता है। 

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Feb 21 2023, 04:29 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : our own

यूरिन का कलर आपकी सेहत का हाल बता सकता है। आमतौर पर यूरिन का रंग पानी की तरह या हल्का पीला होता है। अगर इसके अलावा कोई और रंग नजर आए तो समझ जाइए कि ये खतरे की घंटी है। आइए जानते हैं यूरिन के कलर का मतलब।

28
Image Credit : our own

यूरिन शरीर में एक महत्वपूर्ण काम करता है क्योंकि यह अपशिष्ट और अतिरिक्त पानी से छुटकारा पाने में मदद करता है जिसकी शरीर को आवश्यकता नहीं होती है। शरीर से बाहर निकलने से पहले यूरिन किडनी में जाता है। यहां पर ब्लड से अपशिष्ट को झाना जाता है। यह कई रोगों के निदान के लिए उपयोगी अंग होता है।

38
Image Credit : Getty

अगर आपके यूरिन का रंग हल्का पीला हो जाए तो समझ जाइए कि आपके शरीर में पानी की कमी है। आपको ज्यादा पानी पीने की जरूरत है। कई बार डायबिटीज और किडनी डिजीज के कारण भी यूरिन का रंग ऐसा हो जाता है।

48
Image Credit : our own

जब आपके यूरिन का रंग गाढ़ा पीला हो जाए तो यह खतरे की घंटी होती है। इसका मतलब होता है कि आपका शरीर पूरी तरह डिहाइड्रेटेड हो गया है।  
ऐसे में तुरंत पानी की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए। ताजे फल का जूस, नींबू पानी लेने से यह नॉर्मल हो जाता है।

58
Image Credit : Getty

गॉल ब्लैडर में इंफेक्शन हो जाए तो यूरिन का कलर बदल जाता है। यह ब्राउन कलर का हो जाता है। इसके अलावा ब्लैडर की नली में किसी तरह का जख्म या ब्लॉकेज होने पर भी कलर ऐसा हो सकता है। इसके लिए तुरंत डॉक्टर से टेस्ट कराने जाना चाहिए।

68
Image Credit : social media


यूरिन का कलर क्लाउडी या फिर धुंधला हो जाए तो ये सीरियस इंफेक्शन की तरफ इशारा करता है। इस तरह के यूरिन को देखते ही डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
 

78
Image Credit : social media

यूरिन का रंग लाल होना कैंसर का भी संकेत होता है। यह अंतर्निहित मूत्राशय या गुर्दे के कैंसर का पहला संकेत हो सकता है। अन्य कारण गुर्दे में पथरी और मूत्र पथ के संक्रमण हो सकते हैं।  हालांकि लाल रंग होने के अन्य कारण जैसे चुकंदर , ब्लूबेरी, रूबर्ब के सेवन भी हो सकता है। रिफैम्पिसिन जैसी दवा की वजह से भी पेशाब का रंग गुलाबी या लाल हो सकता है।

88
Image Credit : our own

स्यूडोमोनास एरुगिनोसा बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण भी आपके यूरिन का कलर नीला, हरा या बैंगनी नजर आ सकता है। इसके अलावा झागदार पेशाब पेशाब में प्रोटीन की मौजूदगी का संकेत देता है।

और पढ़ें:

फर्जी नाम से करता था स्पर्म डोनेट, बन गया 60 बच्चों का पिता, अब हुआ उसका ऐसा हाल
यहां SEX करना माना जाता है 'पाप', सिर्फ बच्चा पैदा करने के लिए पूरे कपड़े में लोग बनाते हैं फिजिकल रिलेशन
 


 

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Stretch Marks: महंगे क्रीम और लेजर को कहें अलविदा, बिना साइड इफेक्ट के नेचुरल तरीके से कम करें स्ट्रेच मार्क्स
Recommended image2
स्किन प्रॉब्लम दूर करेंगे 5 आयुर्वेदिक फेस पैक, बदलते मौसम में रामबाण
Recommended image3
Plastic Eating Diet Trend: चीन में वजन घटाने का जानलेवा ट्रेंड, गलती से भी यह रिपीट ना करना...
Recommended image4
धीरूभाई अंबानी स्कूल में कैसा खाना खाती हैं आराध्या बच्चन? जानें पूरा डाइट प्लान
Recommended image5
घोड़े जैसी फुर्ती देता है ये सिकुड़ा ड्राई फ्रूट, बादाम-काजू को दे रहा मात
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved