MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • क्या होता है H3N2 इन्फ्लूएंजा A वायरस: जानें इसके लक्षण, इलाज और Do's और Don'ts

क्या होता है H3N2 इन्फ्लूएंजा A वायरस: जानें इसके लक्षण, इलाज और Do's और Don'ts

हेल्थ डेस्क: कोरोना वायरस के बाद भारत में इन्फ्लूएंजा वायरस जैसी बीमारी तेजी से पैर पसार रही है। इस वायरस के चलते पहली मौत कर्नाटक और दूसरी मौत हरियाणा में भी हुई है। ऐसे में हम आपको बताते हैं इस वायरस के बारे में वह सभी बातें जो आपको जानना जरूरी है।

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Mar 10 2023, 02:48 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : google

क्या होता है H3N2 इन्फ्लूएंजा A वायरस 
H3N2 इन्फ्लूएंजा A वायरस है, जो श्वसन संक्रमण का कारण बनता है। यह वायरस पक्षियों और स्तनधारियों को भी संक्रमित कर सकता है। सबसे पहले इस वायरस को 1968 में मनुष्यों में पाया गया था। हालांकि, समय के साथ इसके कई म्यूटेशन देखे गए। h1n1 की वजह से कई साल पहले महामारी आई थी और अब H3N2 इन्फ्लूएंजा A वायरस तेजी से फैल रहा है।

27
Image Credit : google

क्या होते हैं H3N2 इन्फ्लूएंजा A वायरस के लक्षण 
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार वायरस के लक्षण में ठंड लगना, खांसी, बुखार आना, जी मचलाना, उल्टी होना, गले में दर्द, गले में खराश, मांसपेशियों और शरीर में दर्द, कुछ मामलों में दस्त , छींक आना, नाक बहना, सांस लेने में कठिनाई, सीने में दर्द या बेचैनी हो सकती है।

37
Image Credit : google

कैसे फैलता है H3N2 इन्फ्लूएंजा A वायरस
H3N2 इन्फ्लूएंजा A वायरस बहुत संक्रामक है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में खांसने, छींकने या किसी संक्रमित व्यक्ति द्वारा बात करने पर निकलने वाली बूंदों के माध्यम से भी फैल सकता है। इतना ही नहीं यह तब भी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है, जब कोई किसी ऐसी सतह के संपर्क में आने के बाद अपने मुंह या नाक को छूता है जिस पर वायरस होता है। यह वायरस गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों, बुजुर्ग, वयस्कों और किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को सबसे ज्यादा अपना शिकार बना सकता है।

47
Image Credit : google

H3N2 इन्फ्लूएंजा A वायरस से बचने के लिए क्या सावधानी बरतें

यह वायरस हमारे श्वसन तंत्र पर सबसे ज्यादा हमला करता है। ऐसे में हमें एक पल्स ऑक्सीमीटर की मदद से लगातार अपने ऑक्सीजन लेवल को चेक करते रहना चाहिए। यदि ऑक्सीजन लेवल 95% से कम होता है तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

57
Image Credit : google

H3N2 इन्फ्लूएंजा A वायरस का उपचार
H3N2 इन्फ्लूएंजा A वायरस से बचने के लिए आपको पर्याप्त आराम करने की सबसे ज्यादा जरूरत है। बहुत ज्यादा लिक्विड चीजों का आपको सेवन करना चाहिए। बुखार को कम करने के लिए डॉक्टर की सलाह पर आप एसिटामिनोफेन या इबुप्रोफेन जैसी मेडिसिन आप ले सकते हैं। इस वायरस से गंभीर पीड़ित लोगों को डॉक्टर ओसेल्टामिविर और जानामिविर जैसी एंटीवायरल दवाओं की सिफारिश कर सकते हैं।

67
Image Credit : google

H3N2 इन्फ्लूएंजा A वायरस से बचने के लिए क्या करें 
चूंकि ये वायरस तेजी से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है, इसलिए विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ प्रोटोकॉल का पालन करना बहुत ज्यादा जरूरी है-
1. अपने हाथों को नियमित रूप से साबुन से धोएं।

2. फेस मास्क पहने और भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें।

3.  अपनी नाक और मुंह को बार-बार छूने से बचें।

4. खांसते या छींकते समय अपनी नाक और मुंह को अच्छी तरह से ढक लें।

5. हाइड्रेट रहे, खूब सारे लिक्विड का सेवन करें बुखार और बदन दर्द होने पर पेरासिटामोल लें।

77
Image Credit : google

H3N2 इन्फ्लूएंजा A वायरस से बचने के लिए क्या ना करें
1. सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचें।

2. लोगों से हाथ मिलाने या संपर्क में आने से बचें।

3. बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा या एंटीबायोटिक का सेवन नहीं करें।

4. बुखार, खांसी, गले में खराश और शरीर में दर्द होने पर इन्फ्लूएंजा की जांच कराएं और डॉक्टर के कहने पर ही दवाओं का सेवन करें।

और पढ़ें- Cervical cancer: 30 के पार की महिलाओं को रहना चाहिए अलर्ट, हर 3-5 साल के बीच कराएं पैप स्मीयर टेस्ट

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Earwax Cancer Test: कान का मैल बताएगा कैंसर का सच? ब्राज़ील की स्टडी ने वैज्ञानिकों को चौंकाया
Recommended image2
Ayushman Card List Hospital: मुफ्त इलाज वाले अस्पताल, भर्ती होने से पहले यह जांच लें-बचेगा बिल
Recommended image3
Oral Cancer Symptoms: शरीर में दिखें इस तरह के लक्षण तो हो जाएं अलर्ट
Recommended image4
Budget 2026: बायोफार्मा शक्ति स्कीम क्या है? जानें 10,000 करोड़ की स्कीम की पूरी डिटेल
Recommended image5
आप दवा ले रहे हैं, फिर भी ठीक नहीं हो रहे? आयुर्वेद एक्सपर्ट ने बताई असली वजह
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved