MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • WHO ने चेताया सफेद जहर है नमक, 1 दिन में केवल इतना सॉल्ट खाना है सुरक्षित

WHO ने चेताया सफेद जहर है नमक, 1 दिन में केवल इतना सॉल्ट खाना है सुरक्षित

हेल्थ डेस्क : नमक के बिना हमारी जिंदगी बिल्कुल फीकी है, इसलिए हर साल 14 से 20 मार्च तक वर्ल्ड सॉल्ट अवेयरनेस वीक मनाया जाता है। इस बीच वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की एक रिपोर्ट सामने आई जिसमें दावा किया कि ज्यादा नमक खाने से कई बीमारियां हो सकती हैं।

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Mar 15 2023, 12:33 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : google

क्या कहती है WHO की रिपोर्ट
वर्ल्ड सॉल्ट अवेयरनेस वीक के मद्देनजर डब्ल्यूएचओ की हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई। जिसमें बताया गया कि ज्यादा नमक खाने से 7 साल में लगभग 70 लाख लोगों की नमक से होने वाली बीमारियों के चलते मौत हो सकती है। ऐसे में 2030 तक लोगों को अपने खाने से 30% नमक को कम करना चाहिए, नहीं तो यह घातक बीमारियों को न्योता देगा।

28
Image Credit : google

रोजाना कितना नमक खाना है ठीक
अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि हमें 1 दिन में कितना नमक खाना चाहिए, जो सेहत के हिसाब से ठीक हो, तो डब्ल्यूएचओ के अनुसार लोग रोजाना 10.8 ग्राम के करीब नमक खा रहे हैं। यह शरीर की जरूरत से कई गुना ज्यादा है। हमें हर रोज केवल 5 ग्राम यानी कि एक छोटा टीस्पून नमक ही खाना चाहिए। इसमें 2.3 ग्राम के करीब सोडियम होता है, जो हमारे शरीर के लिए जरूरी है।

38
Image Credit : google

ज्यादा नमक खाने के लक्षण
1. पेट, चेहरे, हाथ-पैर और शरीर के बाकी अंगों में सूजन आना। 
2. हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत होना।
3. गला सूखना और प्यास लगना।
4. वजन का अचानक तेजी से बढ़ जाना।
5. रात में नींद ना आना और बेचैनी महसूस करना।
6. फिजिकल एक्टिविटी के दौरान कमजोरी महसूस करना।
 

48
Image Credit : google

ज्यादा नमक खाने से होने वाली बीमारियां
1. किडनी में सूजन आना।
2. बालों का झड़ना।
3. शरीर में वॉटर रिटेंशन बढ़ जाना।
4. हड्डियां कमजोर होना या ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या होना।
5. हार्ट डिजीज, पैरालाइसिस, हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक जैसी समस्या।

58
Image Credit : google

कम नमक खाने के नुकसान 
अगर आप अपनी डाइट में कम नमक भी लेते हैं तो इससे भी प्रॉब्लम हो सकती है जैसे-
1. लो ब्लड प्रेशर, टाइप टू डायबिटीज का खतरा।
2.  कमजोरी और उल्टी की समस्या।
3. ब्रेन और हार्ट में सूजन।
4. सिर दर्द, कोमा और सीजर्स के अटैक।
5. खून की कमी होना, एलडीएल यानी कि बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ना।

68
Image Credit : google

डाइट में नमक को कैसे कम करें 
अब आप सोच रहे होंगे कि खाने में नमक को कैसे कम किया जाए? तो आपको बता दें कि आप सब्जी बनाते समय खाने में पहले ही कम नमक डालें। सब्जी में नमक डालने वाले चम्मच को छोटा कर दें और डाइनिंग टेबल से एक्स्ट्रा सॉल्ट की बोतल हटा दें। सब्जी में स्वाद बढ़ाने के लिए नमक की जगह नींबू या खटाई का इस्तेमाल करें, इससे स्वाद बेहतर आता है।

78
Image Credit : google

सेंधा नमक या सफेद नमक 
अक्सर लोग कहते हैं कि सेंधा नमक सफेद नमक से ज्यादा फायदेमंद होता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में दोनों ही नमक शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप सलाद और रायते में सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने रेगुलर खाने में साधारण आयोडीन युक्त नमक का ही प्रयोग करें, क्योंकि आयोडीन का सेवन करना भी शरीर के लिए जरूरी होता है। 

88
Image Credit : google

काला नमक सेंधा नमक और साधारण नमक में अंतर
साधारण नमक- इसे समंदर या खारे झील के पानी से तैयार किया जाता है और मशीन से रिफाइंड करके सफेद किया जाता है।

काला नमक-  काला नमक बनाने के लिए नमकीन पानी में हरड़ के बीज डालकर उबाला जाता है। उबलने के बाद पानी भाप बनकर उठ जाता है और नीचे जो नमक बचता है उसका रंग काला होता है, इसलिए से काला नमक कहा जाता है। इसे पीसने के बाद ये हल्का गुलाबी हो जाता है।

सेंधा नमक- सेंधा नमक एक चट्टान की तरह होता है जो पूरी तरह से कुदरती होती है। इसे बारीक पीसकर इसका इस्तेमाल किया जाता है, जिसे उपवास खाया जाता है।

और पढ़ें- Health tips: दांतों के दर्द से लेकर चेहरे की चमक तक में काम आता है नारियल तेल, इसमें मिलाकर लगाएं ये चीजें

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Stretch Marks: महंगे क्रीम और लेजर को कहें अलविदा, बिना साइड इफेक्ट के नेचुरल तरीके से कम करें स्ट्रेच मार्क्स
Recommended image2
स्किन प्रॉब्लम दूर करेंगे 5 आयुर्वेदिक फेस पैक, बदलते मौसम में रामबाण
Recommended image3
Plastic Eating Diet Trend: चीन में वजन घटाने का जानलेवा ट्रेंड, गलती से भी यह रिपीट ना करना...
Recommended image4
धीरूभाई अंबानी स्कूल में कैसा खाना खाती हैं आराध्या बच्चन? जानें पूरा डाइट प्लान
Recommended image5
घोड़े जैसी फुर्ती देता है ये सिकुड़ा ड्राई फ्रूट, बादाम-काजू को दे रहा मात
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved