- Home
- Lifestyle
- Health
- World No Tobacco Day 2023: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर इन Quotes से लोगों को करें जागरुक
World No Tobacco Day 2023: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर इन Quotes से लोगों को करें जागरुक
World No Tobacco Day 2023: तंबाकू सेवन के स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। WHO के मुताबिक इस दिन लोगों तो तंबाकू का उपयोग करने के खतरों के बारे में बताया जाता है।

हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day 2023) मनाया जाता है।विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि साल 2023 के विश्वव्यापी अभियान का मकसद तंबाकू बनाने वाले लोगों को फसल उत्पादन के बारे में बताना है। ताकि वो इस बिजनेस को छोड़कर पोषक से भरपूर अनाज के प्रोडक्शन में लगें।

World No Tobacco Day 2023 THEME
इस साल विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2023 का विषय "वी नीड फूड, नॉट टोबैको" (We Need Food, Not Tobacco) है।
World No Tobacco Day HISTORY
विश्व तंबाकू निषेध दिवस की घोषणा विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदस्य राष्ट्रों की ओर से साल 1987 में की गई ताकि तंबाकू महामारी से होने वाली मृत्यु तथा बीमारियों पर वैश्विक ध्यान आकर्षित किया जा सके। साल 1988 में संकल्प WHA 42.19 पारित कर प्रत्येक वर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने का आह्वान किया गया था।
धूम्रपान का असली चेहरा रोग, मौत और आतंक है, न कि ग्लैमर और सॉफिस्टिकेशन जिसे तंबाकू बिजनेस में धकेलने वाले दिखाने की कोशिश करते हैं। (डेविड बायरन)
धूम्रपान मारता है। यदि आप मारे गए हैं तो आपने अपने जीवन का एक बहुत ही अहम हिस्सा खो दिया। ( ब्रुक शील्ड्स)
अधिक धूम्रपान जीवित मनुष्यों को मारता है और मरे हुए सूअरों को ठीक करता है। (जॉर्ज डी. प्रेंटिस)
तंबाकू छोड़ना दुनिया का सबसे आसान काम है। मुझे पता है क्योंकि मैंने इसे हजारों बार किया है। (मार्क ट्वेन)
तंबाकू एकमात्रा बिजनेस हैं जो भारी मुनाफा कमाने के लिए लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। अपने ग्राहकों को मारता है। (मार्गरेट चान)
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.