Dry Plant Care: सूखा दिखने वाला पौधा हमेशा मरा हुआ नहीं होता। जानें कैसे हरे तनों की पहचान करके सही प्रूनिंग, पानी और खाद की मदद से सूखे पौधे को दोबारा हरा-भरा बनाया जा सकता है।

अगर पौधा मरा हुआ दिख रहा है, तो उसे उखाड़कर फेंकने की जरूरत नहीं है। पत्तियां झड़ जाती हैं और सिर्फ भूरे रंग की टहनियां दिख रही हैं, तो इसका बिल्कुल मतलब नहीं है कि पौधा खराब हो चुका है। कई पौधों के कुछ तने अंदर से भी जीवित होते हैं, तो उन्हें दोबारा उगाया जा सकता है। सही देखभाल मिलने पर उनमें दोबारा नई पत्तियां निकल सकती है। जानिए आखिर किन टिप्स की मदद से सूखे पौधे को फिर से हरा भरा किया जा सकता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पौधे को करें चेक 

अगर पौधा सूख गया है, तो आपको सबसे पहले पतले तने की ऊपरी परत को नाखून से हटा कर देखना चाहिए। अगर अंदर से हिस्सा हरा दिखाई दे, इसका मतलब की पौध अभी भी जीवित है। और अगर तना अंदर तक भूरा और सूखा है, तो इसे दोबारा हरा भरा नहीं बनाया जा सकता।

सूखी टहनियों की करें छंटाई 

सूखे पौधे में आप टहनियों को कैंची की मदद से काट दें, जो भूरे तने हैं या बिल्कुल सूख चुके हैं। प्रूनिंग करने पर ऐसे पौधे में नई शाखाएं निकलेंगी और साथ ही नहीं पत्तियां भी आएंगी। जरूर से ज्यादा कटाई ना करें। 

और पढ़ें: मानसून में रंग-बिरंगी रहेगी बगिया, बारिश के मौसम के लिए बेस्ट 5 फूल वाले पौधे

सही पानी और धूप दें

पौधों की छंटाई करने के बाद उनमें पानी देना बिल्कुल न भूलें। अगर मिट्टी नम रहेगी पौधे को हरा भरा करने में मदद मिलेगी। पौधे को ऐसे स्थान में रखें, जहां पर्याप्त मात्रा में धूप आती हो।

पौधे को दें खाद

पौधों की छंटाई करने के बाद 15 से 20 दिन में एक बार जैविक खाद या सादे गोबर की खाद जरूर डालें। ऐसा करने से जड़ों को पोषण मिलेगा और नहीं कपोले भी तेजी से निकलने लगेंगी। एक बात का ध्यान रखें कि पौधे की कटाई करने के तुरंत बाद नई पत्तियां नहीं आती। इन्हें आने में 2 से 6 सप्ताह का समय लग सकता है इसलिए आपको बिना जल्दबाजी किए धैर्य रखना चाहिए।

और पढ़ें: Low Light Positive Plants: मेहमान भी पूछेंगे राज! कम धूप में तेजी से बढ़ने वाले ये 5 पौधे घर को बना देंगे पॉजिटिव और स्टाइलिश