Hair fall remedies: अगर बाल झड़ने, डैंड्रफ और स्कैल्प में खुजली की समस्या परेशान कर रही है, तो हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब के बताए आसान हेयर केयर टिप्स मददगार हो सकते हैं। जानिए बालों की सफाई, ऑयलिंग और मानसून में स्कैल्प की देखभाल के आसान तरीके।

Javed Habib Hair Fall Tips: बालों का झड़ना आजकल महिलाओं और पुरुषों दोनों की आम समस्या बन चुका है। मानसून के मौसम में नमी, पसीना और स्कैल्प इंफेक्शन की वजह से हेयर फॉल और डैंड्रफ की परेशानी और बढ़ सकती है। हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब के अनुसार, बालों की सही देखभाल और कुछ आसान आदतों को अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं उनके बताए आसान उपाय।

बालों और स्कैल्प को रखें साफ

जावेद हबीब के मुताबिक, स्वस्थ बालों के लिए स्कैल्प की सफाई सबसे जरूरी है। अगर स्कैल्प पर गंदगी, पसीना या अतिरिक्त तेल जमा रहेगा तो बाल कमजोर होकर टूटने लग सकते हैं। अपने हेयर टाइप के अनुसार नियमित रूप से शैंपू करें और स्कैल्प को साफ रखें।

View post on Instagram

ये भी पढे़ं- Best Suit for Body Type: आपकी बॉडी टाइप पर कौन-सा सूट लगेगा सबसे खूबसूरत?

तेल लगाएं और जरूरत के अनुसार शैंपू करें

उनका कहना है कि बालों में सरसों या किसी हल्के हेयर ऑयल से मसाज करना फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, रोज तेल लगाकर रोज शैंपू करना हर व्यक्ति के लिए जरूरी नहीं होता। अपने स्कैल्प की जरूरत और हेयर टाइप के अनुसार ऑयलिंग और शैंपू का रूटीन अपनाना बेहतर रहता है।

हीट और कैमिकल्स से बचाएं बाल

बार-बार हेयर स्ट्रेटनर, कर्लर, ब्लो ड्रायर या केमिकल ट्रीटमेंट का इस्तेमाल बालों को कमजोर बना सकता है। जावेद हबीब सलाह देते हैं कि हीट स्टाइलिंग और कैमिकल प्रोडक्ट्स का सीमित इस्तेमाल करें, ताकि बालों की प्राकृतिक मजबूती बनी रहे। साथ ही 7–8 घंटे की अच्छी नींद भी बालों की सेहत के लिए जरूरी है।

View post on Instagram

ये भी पढ़ें- गीता कपूर के 6 हेयरस्टाइल, गोल मटोल चेहरे को देंगे स्लिम लुक

मानसून में डैंड्रफ से बचने का आसान उपाय

अगर बारिश के मौसम में डैंड्रफ और खुजली की समस्या बढ़ जाती है, तो एक चम्मच व्हाइट विनेगर को शैंपू में मिलाकर सप्ताह में एक बार बाल धो सकते हैं। इससे स्कैल्प की सफाई में मदद मिल सकती है। यदि हेयर फॉल, डैंड्रफ या खुजली लंबे समय तक बनी रहे या गंभीर हो, तो घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर होगा।

सोर्स- इंस्टाग्राम