2 Gram Gold Bali Designs With Price: हल्की सोने की बाली, डेली वियर के लिए परफेक्ट। लेटेस्ट डिजाइनों पर नजर डालें और अपनी पसंद की चुनें।

आजकल 10 ग्राम सोना खरीदना लाखों का खर्चा है। ऐसे में महिलाओं हल्की गोल्ड ज्वेलरी पसंद कर रही हैं जो बजट भी न बिगाड़े और कमाल की खूबसूरती दे। जब बात डेली वियर जूलरी की आती है तो स्टाइल से ज्यादा आराम पर जोर दिया जाता है, जिसे बिना किसी परेशानी पहना जा सके। अगर आप सोने के इयररिंग्स बनवाना चाहती हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा क्या चुनें जो अपने साथ बेटी का फ्यूचर सिक्योर करते हुए 2 Gram Gold Bali में इन्वेस्ट करें, ये न केवल मजबूत होती हैं बल्कि एवरग्रीन रहती हैं। यहां देखें ऐसी ही फैंसी पीस जो आपको भी पसंद आएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लटकन गोल्ड बाली

फेस को भड़कीला और जवां दिखाने के लिए 18 कैरेट या 22 कैरेट गोल्ड पर आप इस तरह की लटकन गोल्ड बनवाएं। यह बहुत यूनिक और वर्सेटाइल है, जो हर उम्र की महिलाओं को सबसे हटकर लुक देगी। रोजाना पहनने के लिए यह आइडियल च्वाइस है, साथ ही दो ग्राम में बनकर भी तैयार हो जाएगा।

हार्ट शेप लटकन हूप बाली

अगर आप ऑफिस जाती हैं तो ज्यादा भारी-भरकम डिजाइन की बजाय लाइटवेट हार्ट शेप हूप बाली को विकल्प बनाएं। यह 1 से ढेड़ ग्राम में बनवाई जा सकती है। छोटी-छोटी लटकन एलिगेंट इफेक्ट तो हूप लॉक सिक्योरिटी देता है। अगर आप भी ज्वलेरी जल्द खो जाती हैं तो इसे चुनना बनता हैं।

जालवर्क बास्केट बाली गोल्ड

बेसिक डिजाइन से हटकर मिनिमल बट ब्यूटीफुल वर्क पर जालवर्क बास्केट बाली को विकल्प बनां। इसे पूरी तरह से छोटे-छोटे दानों और फिलिग्री पैटर्न पर बनाया गया है। साथ में हिंज लॉक सिक्योरिटी दे रहा है। यह 20+ से 50 प्लास महिलाओं के लिए एफर्टेलेस और डिसेंट च्वाइस है।

ये भी पढ़ें- Baby Walker Price: नन्हें कदमों को मिलेगा सहारा, बजट फ्रेंडली बेबी वॉकर

जरकन हाफ गोल्ड बाली

प्लेन गोल्ड की बजाय आप जरकन नग पर इस तरह की हाफ गोल्ड बाली खरीदें। इसे आप स्टोन के अलावा अमेरिकन डायमंड पर भी खरीद सकती हैं, जो आपको कम पैसों में 18 कैरेट हीरे वाला फील देंगे। ृ

ये भी पढ़ें-घर और बाहर दोनों जगह चलेंगे, 6 कोरियन फुटवियर हर बजट में फिट

सोने के बाली सिंपल डिजाइन

फैशन से ज्यादा मजबूती चाहिए तो बिना सोच पारंपरिक स्टाइल वाली गोल्ड बाली में इन्वेस्ट करें। इन्हें सॉलिड गोल्ड तार और बीड्स पर बनाया जाता है जो दिखने में फैशनेबल और बोल्ड लुक देते हैं। 2 ग्राम में इसकी ढेरों वैरायटीज मिल जाएंगे, जो ऑफिस लेकर डेली के लिए बेस्ट है।

मॉडर्न डिजाइन बाली गोल्ड

यह बाली सोने की नक्काशीदार और गोल छल्लों पर बनी हुई है। इसे खास छोटे-छोटे घुंघरू और लटकन बना रहे हैं। आप पारंपरिक स्टाइल में मॉडर्न फ्यूजन चाहती हैं तो इसे विकल्प बनाना बनता है

सोने की बाली क्यों खरीदें ?

  • हर वक्त ट्रेंड में रहती हैं
  • एवरग्रीन डिजाइन में एक
  • ट्रेडिशनल-वेस्टर्न सभी के लिए बेस्ट
  • रोजाना पहनने के लिए क्लासी च्वाइस
  • क्लासिक प्लेन पीस से हूप-झुमकी तक की वैरायटी