Assam Traditional Necklaces: जानिए आसाम में पहने जाने वाले 4 प्रसिद्ध पारंपरिक हारों के बारे में, जो महिलाओं की खूबसूरती और संस्कृति दोनों को दर्शाते हैं।
भारत के पूर्वोत्तर राज्य आसाम की संस्कृति जितनी समृद्ध है, वहां की पारंपरिक ज्वेलरी भी उतनी ही सुंदर है। अब तक आपने डिफरेंट डिजाइन के नेकलेस पहने होंगे लेकिन क्या आपने कभी आसामी महिलाओं के फेवरेट नेकलेस ट्राई किए हैं। आसामी महिलाएं त्योहार, शादियों के साथ विशेष अवसरों पर पारंपरिक हार पहनती हैं। यह हार एथनिक लुक पर बेहद सुंदर दिखाई देते हैं। आप चाहे तो इन हार के डिजाइन को रीक्रिएट कर सकती हैं। आइए जानते हैं आसाम के प्रसिद्ध नेकलेस के बारे में।

जोनबिरी हार

यह हार आसाम का लोकप्रिय हार माना जाता है। इसका डिजाइन आधे चांद या क्रिसेंट मून की तरह होता है। गोल्ड से तैयार किया गया यह हार पारंपरिक मेखेला-चादर के साथ बेहद खूबसूरत लगता है। आप भी किसी भी पारंपरिक खास त्योहार में इस तरह का हार बनवा सकते हैं। आप कम या ज्यादा गोल्ड में ऐसा हार लुक रीक्रिएट कारएं और सबसे अलग दिखें।
दोलबिरी हार

अगर आप सिंपल डिजाइन के हार पहन के बोर हो चुकी हैं, तो आसाम के दोलबिरी हार का डिजाइन पसंद कर लें। इस डिजाइन के हार में ढोल का आकार होता है। यह हार आसामी संस्कृति की पहचान भी माना जाता है। इसे महिलाएं आम तौर पर शादी या त्योहार में पहनती हैं। इस हार के साथ गोल्डन और लाल रंग के मोती का इस्तेमाल भी किया जाता है। आप इसके साथ में मैचिंग इयररिंग्स पहन के अपने एथनिक लुक को गॉर्जियस बन सकती हैं।
लोकापारो हार

आसाम के फेमस लोकापारो हार में दो कबूतरों का डिजाइन बना होता है। इसे महिलाएं प्रेम और सौभाग्य का प्रतीक मानती हैं। यह हार पारंपरिक आसामी दुल्हनें शादी के दौरान पहनती हैं। आप किसी खास ओकेजन में ऐसे हार ऑनलाइन मंगा सकती हैं। अगर कभी आसाम जाना हो, तो वहां की फेमस ज्वेलरी जरूर पहनें।
और पढ़ें: फेस ग्लो है बढ़ाना, ट्राई करें पोलकी इयरिंग्स के 7 यूनिक पैटर्न
गामखारू सेट के साथ पहना जाने वाला नेकलेस
गामखारू आसाम का एक पारंपरिक कड़ा है। इस कड़े के साथ महिलाएं मैचिंग नेकलेस भी पहनी हैं। यह सेट आसामी महिलाओं के पारंपरिक श्रृंगार का हिस्सा माना जाता है।
और पढ़ें: बिग इयर होल के लिए 6 बेस्ट इयररिंग्स, कान का छेद नहीं होगा ज्यादा बड़ा
