एक साथ हैवी मंगलसूत्र या फिर चेन विथ पेंडेंट लेना आज के महंगाई में पॉसिबल नहीं है। इसलिए आज आपके लिए पेंडेंट के कुछ डिजाइन लाए हैं, जो 5-6 ग्राम में बन जाएंगे।

5-6 Gram Gold Pendant Designs for Chain and Mangalsutra: चेन, मंगलसूत्र और नेकलेस के लिए पेंडेंट का खूबसूरत होना बहुत ही जरूरी होता है। अगर पेंडेंट खूबसूरत तो सिंपल से सिंपल चेन और नेकलेस स्टाइलिश लगने लगते हैं। पेंडेंट के बिना चेन और मंगलसूत्र दोनों ही अधूरे लगते हैं, इसलिए आज हम कुछ डिजाइन लाए हैं। पेंडेंट के ये खूबसूरत डिजाइन आपके नेकलेस, चेन और मंगलसूत्र की सुंदरता में चार चांद लगा देंगे। खास बात ये है कि इस तरह के डिजाइन आपके 5-6 ग्राम में मिल जाएगा, जो कि पहनने के बाद हैवी और स्टाइलिश लुक देगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

5-6 ग्राम वाले गोल्ड पेंडेंट डिजाइन (5-6 Gram Gold Pendant Design For Chain And Mangalsutra)

मराठी स्टाइल गोल्ड पेंडेंट

मराठी स्टाइल में गोल्ड पेंडेंट के खूबसूरत डिजाइन हर किसी को पसंद आएंगे। खूबसूरत नग, मोती, मीनाकारी और रंगनी बीड्स की झुलनी इसकी सुंदरता को बढ़ाती है। मराठी पैटर्न में पेंडेंट की डिमांड मंगलसूत्र के लिए बहुत ज्यादा रहती है, जो काफी जचती भी है।

साउथ इंडियन स्टाइल मोर डिजाइन पेंडेंट

साउथ इंडियन जूलरी की डिमांड मार्केट में काफी ज्यादा बढ़ी हुई है। इस तरह साउथ इंडियन पैटर्न में मोर वाली डिजाइन के पेंडेंट को आप नेकलेस या फिर चेन के साथ लगाकर पहन सकते हैं। मोर की खूबसूरती चेन और मंगलसूत्र के साथ खूब मैच करेगी और बजट में भी आ जाएगी।

मॉडर्न एडी वर्क गोल्ड पेंडेंट

मॉडर्न स्टाइल में एडी के काम के साथ ये पेंडेंट आपको 3-4 ग्राम में भी मिल जाएगा, लेकिन मजबूती के लिए आपको 5 ग्राम वाला लेना चाहिए। इसे आप रोज या फिर येलो गोल्ड दोनों में से एक अपनी पसंद से ले सकते हैं।

चंद्रकोर पेंडेंट

गोल्ड में खूबसूरत नग और मोती के साथ, चंद्रकोर पेंडेंट की ये प्यारी डिजाइन मराठी पैटर्न से इंस्पायर्ड है। चंद्रकोर स्टाइल में इस तरह के पेंडेंट को आप चेन और मंगलसूत्र दोनों के साथ स्टाइल कर सकते हैं।

नोट- 5-6 ग्राम गोल्ड के ये पेंडेंट दिखने में बड़े और हैवी लग रहे हैं, लेकिन इनमें मजबूती बहुत कम है। ये पेंडेंट कुछ समय पहनने के लिए सुंदर है। मजबूती के लिए आपको एक से दो ग्राम और खर्च करना पड़ेगा।