Trendy Polki Earrings Designs: अगर आप स्टोन या डायमंड के इयररिंग्स की तलाश में है, तो हम आपको दिखाते हैं, ट्रेडिशनल पोल्की इयररिंग्स जो आप डेली वियर से लेकर शादी, त्येहार या ट्रेडिशनल फंक्शन में पहन सकती हैं।

Polki Jewellery Designs: ट्रेडिशनल इंडियन ज्वेलरी कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती है, चाहे डेली वियर हो, शादी-पार्टी हो ये ज्वेलरी बहुत ही रॉयल और क्लासी लगती है। इसी तरह से पोल्की इयररिंग्स ट्रेडिशनल इंडियन टच देते है, जो रॉयल और क्लासी लगते है। इसमें अनकट डायमंड होता है, जिन्हें ज्यादा तराशा नहीं जाता, इसलिए इनका नेचुरल लुक बहुत अट्रैक्टिव होता है। आप डेली वियर, शादी पार्टी या ट्रेडिशनल फंक्शन में इस तरह के पोल्की इयररिंग्स चुन सकती हैं...

कुंदन और मोतियों की डिटेलिंग वाले पोल्की इयररिंग्स

अक्सर पोल्की इयररिंग्स में कुंदन वर्क और मोतियों की खूबसूरत कारीगरी की जाती है, जिससे इनका डिजाइन और भी शानदार दिखता है। आप पोल्की इयररिंग्स में इस तरह से पर्ल की हैंगिंग वाला स्टड इयररिंग्स चुन सकती हैं। ये डेली वियर या ऑफिस में आपको मॉडर्न और सटल लुक देगा।

और पढ़ें- Gold Dangle Earrings: चेहरा लगेगा लंबा और एलिगेंट! 3 ग्राम सोने के ये डैंगल इयररिंग्स हैं ट्रेंड में

स्टड पोल्की इयररिंग्स डिजाइन

पोल्की इयररिंग्स में आप अनकट डायमंड वाला स्टड इयररिंग्स खरीदें। डेली वियर के लिए ये डिजाइन परफेक्ट रहेगा, जिसमें सेंटर में एक बड़ा सा अनकट डायमंड लगा हुआ है। इसी तरह से अगर आप हैवी पैटर्न चाहते हैं, तो उसके आजू-बाजू डायमंड की डिटेलिंग और लीफ प्रिंट वाला पैटर्न चुन सकती हैं।

स्टोन वर्क पोल्की इयररिंग्स

पोल्की इयररिंग्स के साथ एमराल्ड और रूबी जैसे स्टोन बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। आप ओवल शेप एमराल्ड के आजू-बाजू पोल्की से डिटेल किया हुआ इयररिंग्स लें या फिर आप एक बड़े से पोल्की के साथ आजू-बाजू डायमंड की डिटेलिंग किया हुआ स्टड इयररिंग्स भी चुन सकती हैं।

ये भी पढ़ें- गोल्ड स्टड में टॉप्स का जादू, यू शेप में 7 बोहो चिक इयररिंग्स

कलरफुल पोल्की इयररिंग्स डिजाइन

कलरफुल पोल्की इयररिंग्स आजकल बहुत ट्रेंड में है। जिसमें अनकट डायमंड के साथ रंग बिरंगे स्टोन का इस्तेमाल किया जाता है। आप इस तरह से हाफ सर्कल वाला पोल्की इयररिंग्स खरीदें, जिसमें ग्रीन या फिर मल्टी कलर स्टेंस की डिटेलिंग की गई है।

मल्टी कलर पोल्की इयररिंग्स

ऐसा रंगीन इयररिंग आपकी हर आउटफिट के साथ परफेक्ट लगेगा। आप इन्हें पार्टी, शादी या तीज-त्योहार पर पहन सकती हैं। जिसमें पोल्की के स्टोंस के साथ ही रुबी, एमराल्ड, पुखराज, व्हाइट स्टोन और ब्लैक स्टोन की डिटेलिंग करके इस राउंड शेप बनाया गया है।