5 Tips to Check Fake Silver at Home Easily: बढ़ती कीमतों के बीच नकली चांदी से बचना जरूरी है। मैग्नेट, आइस, स्मेल, पानी और आवाज जैसे 5 आसान घरेलू टेस्ट से आप घर पर ही असली और नकली सिल्वर जूलरी की पहचान कर सकते हैं।

Silver Scam Alert: चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और इसी के साथ बाजार में नकली या मिलावटी सिल्वर जूलरी भी तेजी से बढ़ी है। कई बार चमक, वजन और डिजाइन देखकर लोग धोखा खा जाते हैं। ऐसे में ज्वेलर के पास जाने से पहले घर पर ही कुछ आसान टेस्ट करके आप असली और नकली चांदी की पहचान कर सकते हैं। ये टेस्ट पूरी तरह घरेलू हैं, सेफ और किसी महंगे चीजों की जरूरत नहीं पड़ती।

1. मैग्नेट टेस्ट

चांदी में मैग्नेटिक गुण नहीं होते। सबसे पहले एक साधारण मैग्नेट लें और जूलरी के पास लाएं। अगर जूलरी मैग्नेट से चिपक जाती है या खिंचाव महसूस होता है, तो समझ लीजिए कि उसमें आयरन या कोई और मेटल मिली हुई है। असली चांदी मैग्नेट से बिल्कुल भी रिएक्ट नहीं करती।

2. आइस टेस्ट

चांदी एक बेहतरीन कंडक्टर होती है। एक बर्फ का टुकड़ा लें और उसे चांदी की जूलरी पर रखें। अगर बर्फ बहुत तेजी से पिघलने लगे, तो यह असली चांदी होने का साइन है। नकली चांदी पर बर्फ धीरे-धीरे पिघलती है।

3. स्मेल टेस्ट

असली चांदी की कोई स्मेल गंध नहीं होती। जूलरी को हल्का सा रगड़ें और सूंघें। अगर उसमें से धातु, जंग या सल्फर जैसी बदबू आए, तो वह नकली या मिलावटी हो सकती है। असली सिल्वर बिल्कुल न्यूट्रल रहता है।

4. पानी टेस्ट

एक कटोरी में पानी भरें और जूलरी को उसमें डाल दें। असली चांदी तुरंत नीचे बैठ जाती है क्योंकि उसका डेंसिटी ज्यादा होता है। अगर जूलरी तैरती है या धीरे-धीरे डूबती है, तो उसमें मिलावट हो सकती है।

5. साउंड टेस्ट

चांदी की जूलरी को किसी सॉलिड बेस पर हल्का सा गिराएं। असली चांदी से साफ, तीखी और लंबे समय तक गूंजने वाली “टिंग” जैसी आवाज आती है। नकली चांदी या मिलावटी चांदी की आवाज भारी और जल्दी खत्म हो जाती है।